बॉलीवुड

Ramayana: रणबीर कपूर की कास्टिंग पर उठे सवाल पर Namit Malhotra बोले- 'लोगों को इंतजार करना...'

Namit Malhotra on Ranbir Kapoor's casting in Ramayana: जूम से बात करते हुए फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर की कास्टिंग की हो रही आलोचना पर अब नमित मल्होत्रा ने प्रतिक्रिया दी है।

Image

'रामायण' में रणबीर कपूर की कास्टिंग की आलोचना पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी

Namit Malhotra on Ranbir Kapoor's casting in Ramayana: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' के पहले पार्ट का ट्रेलर 24 जुलाई को सैन डिएगो कॉमिक-कॉन 2026 में रिलीज किया जाएगा। इस मूवी को ट्रेलर को देखने के लिए दर्शक बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। दुनिया भर में 'रामायण' के प्रमोशन को करने के लिए निर्देशक नितेश तिवारी, निर्माता नमित मल्होत्रा और अभिनेता रणबीर कपूर ने तगड़ी प्लानिंग की है। साल 2026 में 'रामायण' का टीजर रिलीज होने के बाद से ही यह लगातार चर्चा में बनी हुई है। जब फिल्म की पहली झलक सामने आई थी, तब सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इसकी कास्टिंग पर सवाल उठाए थे। कईयों ने तो 'रामायण' में रणबीर कपूर की कास्टिंग की आलोचना की। हाल ही में जूम के साथ बात करते हुए नामित मल्होत्रा ने 'रामायण' में रणबीर कपूर की कास्टिंग पर उठे सवालों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि फिल्म से जुड़ा हर व्यक्ति पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ अपना काम कर रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि दर्शकों को फिल्म जरूर पसंद आएगी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Dhamaal 4 Box office: निराशाजनक रही अजय देवगन स्टारर की कमाई, एक हफ्ते में इतना हुआ बिजनेस)

रणबीर कपूर की कास्टिंग पर बोले नमित मल्होत्रा

नमित मल्होत्रा ने 'द ओडिसी' के मुंबई प्रीमियर में जूम से बात करते हुए कहा, 'रामायण हर किसी की भावनाओं से जुडी स्टोरी है। इसलिए लोगों की अपनी-अपनी उम्मीदें, चिंताएं और डर होना बिल्कुल स्वाभाविक है। लोगों की इस मूवी से बहुत उम्मीदें हैं। एक फिल्ममेकर के तौर पर हमारी कोशिश यही है कि हम दर्शकों की भावनाओं का पूरा सम्मान करें। जो कलाकार फिल्म में भगवान के किरदार को निभा रहे कलाकार पूरी ईमानदारी, श्रद्धा और अपनी पूरी क्षमता के साथ इन भूमिकाओं को निभाएं।' इस मूवी में शानदार VFX देखने को मिलेंगे। यह मूवी दर्शकों के लिए एक शानदार एक्सपीरियंस होने वाली है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Sonam Wangchuk की भूख हड़ताल पर 19 दिन बाद Aamir Khan ने तोड़ी चुप्पी, '3 इडियट्स' के फुनसुख वांगडू की बताई सच्चाई)

सैन डिएगो कॉमिक-कॉन 2026 से पहले नई दिल्ली में एक बड़ा इवेंट होने वाला है। इसमें नमित मल्होत्रा, निर्देशक नितेश तिवारी, रणबीर कपूर, अरुण गोविल, कुमार विश्वास, साई पल्लवी, रवि दुबे, शोभना, रकुल प्रीत सिंह, कुणाल कपूर और अजिंक्य देव शामिल होंगे। इस इवेंट में चुने गए दर्शकों को 'रामायण' का ट्रेलर सबसे पहले दिखाया जाएगा। 'रामायण' का निर्माण नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस स्टूडियोज और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस ने मिलकर किया है। वहीं फिल्म के दूसरे पार्ट की शूटिंग फिलहाल जारी है और इसे 2027 में रिलीज किया जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article