Lock UPP 2 Ram Kapoor On Harshad Chopda And Shivangi Joshi: नेटफ्लिक्स के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'लॉकअप 2' में कंटेस्टेंट्स की गेम दिलचस्प होती जा रही है। यहां तक कि अभी तक 'लॉकअप 2' में कई कंटेस्टेंट्स की दोस्ती भी गेम के लिए दांव पर लग चुकी है। बीते दिन धीरज धूपर ने टास्क के दौरान शिवांगी जोशी के लिए बनाए टावर को दो बार गिरा दिया। वहीं शिवांगी पर एविक्शन का खतरा मंडराते ही हर्षद चोपड़ा भी निराश हो गए। उन्होंने धीरज धूपर से ये तक कहा कि अगर शिवांगी चली गई तो मुझे नहीं पता कि क्या होगा। दूसरी ओर राम कपूर (Ram Kapoor) ने वरुण यादव संग बातचीत के दौरान दावा किया कि हर्षद चोपड़ा, शिवांगी जोशी से प्यार करते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: माधुरी ग्रोवर के बाद अब इस हैंडसम हंक का कटा पत्ता, नाम सुन लगेगा झटका
'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) में राम कपूर (Ram Kapoor) और वरुण यादव बात करते हुए नजर आए। उन्होंने धीरज धूपर के बारे में बात करते हुए कहा, "या तो वो एहसास करे कि तूने जो शिवांगी के साथ किया है वो गलत किया है। या फिर ये चुन ले कि हर्षद ने तेरे साथ गलत किया। भाई दोनों में से एक चुन ले। दोनों नहीं हो सकता है। वो दोनों (हर्षद और शिवांगी) एक ही हैं। हर्षद उसी के लिए खेल रहा है। हर्षद हट जाएगा अगर दोनों में से किसी एक को चुनना पड़े। हर्षद हट जाएगा और शिवांगी को दे देगा। ये क्या पता नहीं है तुझे। सीधी सी बात है, हर्षद प्यार करता है शिवांगी को लेकिन चुपचाप।" उनकी बात सुनकर वरुण यादव बोले, "दोस्ती दिखा रखी है।" इसपर राम कपूर ने जवाब दिया, "जाहिर सी बात है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: रितेश-फराह के शो को Asim Riaz ने दिखाया ठेंगा, पोस्ट शेयर कर कही ये बात

Lock UPP 2: हर्षद और शिवांगी पर राम कपूर का बड़ा दावा
लेकिन राम कपूर (Ram Kapoor) और वरुण यादव की बातचीत यहीं खत्म नहीं हुई। एक्टर ने शिवांगी जोशी के बारे में आगे कहा, "तुमने देखा नहीं उस दिन किस तरह वो रोया था शिवांगी के लिए? चिल्लाया जिस तरह से। तो ये क्या है।" बता दें कि राम कपूर ने आकांक्षा चमोला और पामेला सेरेना के साथ भी शिवांगी जोशी व हर्षद चोपड़ा के बारे में बात की। आकांक्षा चमोला ने उन्हें बताया कि हर्षद ने साफ कहा है कि अगर शिवांगी चली गई तो मुझे नहीं पता कि मैं इस गेम में क्या करुंगा। वहीं राम कपूर ने जवाब दिया, "क्या मैं अकेला हूं जिसे लग रहा है कि हर्षद उससे प्यार करता है?" उनकी बात पर पामेला और आकांक्षा ने जवाब दिया कि नहीं हमें भी यही लगता है।
राम कपूर (Ram Kapoor) ने शिवांगी जोशी के बारे में आगे कहा, "ये दोनों ही तरफ से बहुत अस्वस्थ है। वो इस बात को जानती है और इसे अच्छे से इस्तेमाल कर रही है। और वो (हर्षद चोपड़ा) उसकी गेम खराब करने पर लगा है। खुद फराह खान ने भी कहा कि वो दूध पीती बच्ची नहीं है।"
