Akash Makhija on Rakh Series: प्राइम वीडियो की हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज राख (Rakh) में धमाल मचाने वाले एक्टर आकाश मखीजा (Akash Makhija) इन दिनों काफी चर्चा में हैं। वेब सीरीज राख में आकाश मखीजा की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। सोशल मीडिया पर भी आकाश मखीजा की जमकर तारीफ हो रही है। आपको बता दें कि आकाश मखीजा ने सीरीज राख में विलेन बाबू का रोल निभाया है। अब इन सब के बीच आकाश मखीजा का Zoom/Times Now को दिया इंटरव्यू काफी खबरों में हैं। आकाश मखीजा ने अपने इस इंटरव्यू के दौरान सीरीज राख को लेकर कई बड़े खुलासे किए, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Raakh: अली फजल और सोनाली बेंद्रे की नई क्राइम सीरीज हुई अनाउंस, प्रोसित रॉय करेंगे डायरेक्ट
आकाश मखीजा ने किया ये खुलासा
एक्टर आकाश मखीजा एक बार फिर से चर्चा में हैं। इसकी वजह आकाश मखीजा का अभी हाल ही में Zoom/Times Now को दिया इंटरव्यू है। इस इंटरव्यू के दौरान आकाश मखीजा ने सीरीज राख को लेकर कई खुलासे किए। कार वाले सीन के बारे में बात करते हुए आकाश ने कहा, 'सेट पर इंटिमेसी कोच, चाइल्ड थेरेपिस्ट और एक्शन मास्टर मौजूद थे। आपने जो सीन देखा, उसे हमने एक साथ नहीं शूट किया था। उसे शूट करने में करीब 15 कट लगे थे। हमने पूरा ध्यान रखा था कि किसी को भी असहज महसूस न हो। इंटिमेसी कोच ने हमारी काफी मदद की थी। उनकी मंजूरी के बिना ये सीन शूट ही नहीं होता। हमें पता था कि हम सिर्फ एक्टिंग कर रहे हैं।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Exclusive: 'किरदार दिलचस्प था' Rakh में काम करने पर सोनाली बेंद्रे का रिएक्शन
सेट पर इमोशनल हुए लोग
आकाश माखिजा ने इंटरव्यू में बताया, 'सेट पर ज्यादातर लोग दिव्या की परफॉर्मेंस देखकर इमोशनल हो गए थे। उन्होंने कमाल का काम किया था। लोगों का ऐसा रिएक्शन देखकर मुझे लगा कि अब लोग मुझसे कितनी नफरत करेंगे। हमने ये सीन कई बार किया, लेकिन हमें हमेशा पता था कि यह सिर्फ एक्टिंग है। अगर मुझे किसी को मारना है तो मैं सच में उसका गला थोड़ी दबाऊंगा। एक्शन डायरेक्टर हमें बताते हैं कि कहां रुकना है। जब आप हमें एक-दूसरे को मारते हुए देखते हैं, तो वो सच में नहीं होता। हां, कभी-कभी हादसे हो जाते हैं, लेकिन एक्शन डायरेक्टर की निगरानी में हम बहुत सावधानी रखते हैं।'
'जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं'
इसी इंटरव्यू में आकाश ने बताया कि उन्हें इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं। उन्होंने कहा, 'जब भी मैं अपना इंस्टाग्राम डीएम खोलता हूं, तो कई लोग मुझे मारने की बातें लिखते हैं। तरह-तरह की धमकियां मिलती हैं। लेकिन इससे पता चलता है कि लोगों ने बाबू के किरदार को सच मान लिया है। मुझे पता है कि इस वक्त बाबू देश के सबसे नफरत वाले किरदारों में से एक है। कुछ लोग तो मैसेज करके लिखते हैं कि जब जयप्रकाश यानी अली फजल उसे पीट रहे थे, तब हम खुश हो रहे थे। एक मजेदार बात बताऊं, मेरी मां भी शो देखकर भावुक हो गई थीं, खासकर जब अली मुझे पीट रहे थे, यही मां का प्यार है।'
