Sonali Bendre on Rakh Series: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई सीरीज राख (Raakh) को लेकर काफी चर्चा में हैं। सोनाली बेंद्रे ने इस सीरीज में धमाल मचा दिया है। सोनाली बेंद्रे की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है। इन सब के बीच सोनाली बेंद्रे ने Zoom को एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान सोनाली बेंद्रे सीरीज से लेकर अपने करियर तक पर बात की। सोनाली बेंद्रे का ये इंटरव्यू काफी खबरों में हैं। तो चलिए जानते हैं कि सोनाली बेंद्रे ने इस दौरान क्या कहा, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Raakh Trailer Out: रोंगटे खड़े कर देगी अली फजल-सोनाली बेंद्रे की फिल्म, देखें ट्रेलर
सोनाली बेंद्रे ने किया खुलासा
एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे एक बार फिर से खबरों में हैं। इसकी वजह सोनाली बेंद्रे का Zoom को दिया इंटरव्यू है। Zoom को दिए इंटरव्यू में सोनाली ने बताया कि मेकर्स ने उन्हें समझाया था कि मोना के दुख को किस तरह दिखाना है। उन्होंने कहा, 'मुझे इस किरदार की सबसे खास बात उसका दुख वाला पहलू लगा, जो मुझे राइटर्स और क्रिएटर्स ने दिया था। ये मेरा जोड़ा हुआ नहीं था। मुझे लगा कि किरदार की यही बात अच्छी है और इसी वजह से मैं ये रोल करना चाहती थी। क्योंकि एक मां के तौर पर अगर आपका बच्चा चला जाए, तो फिर आपकी कहानी क्या होगी? क्या मैं बदला लेने निकलूंगी या कुछ और करूंगी? अगर मैं वो नहीं कर रही हूं, तो फिर मैं क्या कर रही हूं?'
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Raakh: अली फजल और सोनाली बेंद्रे की नई क्राइम सीरीज हुई अनाउंस, प्रोसित रॉय करेंगे डायरेक्ट
किरदार काफी दिलचस्प था
सोनाली ने कहा कि मोना को बिल्कुल अंदाजा नहीं होता कि बच्चों के साथ हुई एक आम-सी बातचीत ही आखिरी बातचीत साबित होगी। यही बात उन्हें बेहद दिलचस्प लगी और इसी वजह से उन्होंने इस प्रोजेक्ट को चुना। उन्होंने कहा, 'हर इंसान दुख को अलग तरीके से महसूस करता है और अलग तरीके से दिखाता है। आप इसे पहले से नहीं समझ सकते। मैं भी नहीं बता सकती कि किसी ऐसी स्थिति में मैं कैसा महसूस करूंगी। मोना के लिए जो सफर लिखा गया है, वो बहुत दिलचस्प है। वो एक ऐसे दौर में चली जाती है जहां उसे यकीन ही नहीं होता कि ऐसा हो सकता है। और ये बात समझ में भी आती है, क्योंकि आखिर कौन ऐसी बात पर आसानी से यकीन करना चाहेगा? इसलिए उसका इनकार की हालत में चले जाना बिल्कुल सही था।'
क्यों देखनी चाहिए सीरीज?
सोनाली ने यह भी बताया कि ये सीरीज क्यों देखनी चाहिए। उनके मुताबिक, ये सिर्फ एक सच्ची घटना को दोबारा दिखाने वाली कहानी नहीं है, बल्कि यह भी दिखाती है कि 1970 के दशक के आखिर में लोगों की जिंदगी कितनी सीधी और मासूम हुआ करती थी। उन्होंने कहा, 'अगर आप इस शो को देखें, तो ये उस दौर की कहानी है जब किसी से लिफ्ट लेना आम बात थी और लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा था। ये उस समय को दिखाता है, जब समाज की मासूमियत खत्म होने लगी थी। जो लोग उस दौर में रहे हैं या उसके बारे में जानते हैं, उन्हें पता है कि इसके बाद बच्चों से कहा जाने लगा था कि जल्दी घर आ जाओ, किसी से लिफ्ट मत लेना और अजनबियों से बात मत करना। पहले ऐसा नहीं होता था।' उन्होंने आगे कहा, 'एक तरह से ये समाज में आए बड़े बदलाव को दिखाता है और यही इस शो की खूबसूरती है। ये उस बदलाव को बहुत अच्छे तरीके से सामने लाता है। यहां तक कि जांच में भी आप देखते हैं कि फॉरेंसिक सिस्टम की शुरुआत हो रही है। उस समय यह बिल्कुल नई चीज थी और यह देखना भी दिलचस्प है कि कैसे इसकी मदद से केस सुलझाया जाता है।'
