Elvish Yadav Shares Bedroom Video With Lovekesh Kataria: मशहूर यू-ट्यूबर और 'बिग बॉस ओटीटी 2' विजेता एल्विश यादव अपने अंदाज के लिए हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। बीते कुछ दिनों पहले एल्विश यादव स्नेक वेनम केस के कारण विवादों में घिर गए थे। लेकिन इन दिनों एल्विश यादव अपने जिगरी दोस्त लवकेश कटारिया (Lovekesh Kataria) संग विदेश में घूम रहे हैं। वहां रहते हुए एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जो देखते ही देखते चर्चा में आ गया। एल्विश यादव वीडियो में लवकेश कटारिया संग बेड शेयर करते दिखाई दिये। लेकिन सबसे ज्यादा जिस चीज ने लोगों का ध्यान खींचा, वो ये था कि एल्विश यादव कहते नजर आए कि गे होना बुरी बात नहीं है।
एल्विश यादव (Elvish Yadav) के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में वह और लवकेश कटारिया (Lovekesh Kataria) बेड पर शर्टलेस नजर आए। वीडियो में एल्विश कहते दिखे, "हम सोच रहे हैं ना कि अपनी गैंग बना लें।" उन्होंने कैमरा लवकेश कटारिया की ओर घुमाया और कहा, "ये भी गे हो लिया भाई। गे होना बुरी बात नहीं है। लोगों को लगता है कि हम एंटी हैं, लेकिन हम ओपन हो गए हैं।" एल्विश यादव और लवकेश कटारिया के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर खूब रिएक्शन दे रहे हैं। बता दें कि एल्विश यादव ने बीते दिन एक पोस्ट भी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था, "मैं एलजीबीटीक्यू का सपोर्ट करता हूं।"
एल्विश यादव (Elvish Yadav) से इतर लवकेश कटारिया (Lovekesh Kataria) की बात करें तो उन्हें आखिरी बार 'बिग बॉस ओटीटी 3' में देखा गया था। लेकिन फिनाले से चंद दिनों पहले ही लवकेश कटारिया का मेकर्स ने पत्ता काट दिया था, जिसे लेकर दर्शकों में भी खूब आक्रोश देखने को मिला था।
