वेब सीरीज

Bigg Boss OTT 3: फिनाले से पहले लवकेश कटारिया को निकालने पर फूटा एल्विश यादव का गुस्सा, मेकर्स को लगाई फटकार

Bigg Boss OTT 3 Elvish Yadav Gets Angry On Lovekesh Kataria Eviction: 'बिग बॉस ओटीटी 3' से लवकेश कटारिया को अचानक ही निकाल दिया गया। फिनाले से पहले उनके विजेता बनने के सपने को चूर कर दिया गया। इस बात को लेकर एल्विश यादव भड़के नजर आए। उन्होंने मेकर्स को भी फटकार लगाई।

Image

'बिग बॉस ओटीटी 3' से लव कटारिया के एविक्शन पर बोले एल्विश यादव

Bigg Boss OTT 3 Elvish Yadav Gets Angry On Lovekesh Kataria Eviction: जियो सिनेमा के चर्चित शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। शो के फिनाले में अब केवल दो ही दिन बाकी रह गए हैं, जिसे लेकर मेकर्स जोरों-शोरों पर तैयारियां कर रहे हैं। 'बिग बॉस ओटीटी 3' ने फिनाले से पहले लवकेश कटारिया और अरमान मलिक का पत्ता तक काट दिया, जिससे फैंस भी हैरान रह गए। जहां अरमान मलिक के एविक्ट होने पर दर्शक खुशी मना रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर लवकेश कटारिया का पत्ता कटने पर लोगों ने गुस्सा जाहिर किया। 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) से लवकेश कटारिया (Lovekesh Kataria) के बाहर होने पर एल्विश यादव ने भी रिएक्शन दिया है। उन्होंने एक ट्वीट से मेकर्स पर तंज कसा, जो कि देखते ही देखते वायरल हो गया।

'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) से लवकेश कटारिया (Lovekesh Kataria) के एविक्शन पर एल्विश यादव का ट्वीट देखते ही देखते वायरल हो गया। एल्विश यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, "वोटों से नहीं निकाल पाए?" बता दें कि लवकेश कटारिया को घरवालों के वोट के आधार पर निकाला गया था। दरअसल, 'बिग बॉस ओटीटी 3' से लवकेश कटारिया के एविक्शन पर एल्विश यादव का ट्वीट देखते ही देखते वायरल हो गया। एल्विश यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, "वोटों से नहीं निकाल पाए?" बता दें कि लवकेश कटारिया को रणवीर शौरी द्वारा घर से निकाला गया था। उन्हें 'बिग बॉस ओटीटी 3' में स्पेशल पावर दी गई थी, किसी एक कंटेस्टेंट को घर से बेघर करने की। इसपर रणवीर शौरी ने लवकेश कटारिया को अपना निशाना बनाया।

'बिग बॉस ओटीटी 3' के फिनाले में पहुंचे ये सितारे

'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में इस वक्त कृतिका मलिक, रणवीर शौरी, नेजी, साई केतन राव और सना मकबूल बचे हैं। माना जा रहा है कि शो के फिनाले में भी यही पांच कंटेस्टेंट्स कदम रखेंगे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article