वेब सीरीज

De De Pyaar De 2 OTT Release: बड़े परदे से उतरने के बाद जानिए कब और कहां देख पाएंगे अजय देवगन स्टारर रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म

De De Pyaar De 2 OTT Release: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह की रोमांटिक कॉमेडी मूवी 'दे दे प्यार दे 2' दुनिया भर में 14 नवंबर के दिन रिलीज कर दी गई है। तो चलिए जानते हैं मेकर्स सिनेमाघरों के बाद कब और कहां 'दे दे प्यार दे 2' को ऑनलाइन स्ट्रीम कराएंगे।

Image

Pic Credit: IMDb

De De Pyaar De 2 OTT Release: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह एक बार फिर रोमांटिक-कॉमेडी मूवी 'दे दे प्यार दे 2' के जरिए बड़े परदे पर वापसी कर चुके हैं। 'दे दे प्यार दे 2' को मेकर्स ने आज यानी 14 नवंबर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया है। इस मूवी की शानदार स्टारकास्ट की टोली ने दर्शकों का उत्साह बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 2019 में 'दे दे प्यार दे 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था। यही वजह है कि दर्शक इसके सीक्वल को देखने के लिए बेताब थे। जैसा की अब मेकर्स सिनेमाघरों में अपनी फिल्मों को रिलीज करने के बाद ओटीटी पर पेश करते हैं। तो चलिए जानते हैं मेकर्स कब और कहां 'दे दे प्यार दे 2' को ऑनलाइन स्ट्रीम कराएंगे।

जानिए किस प्लेटफॉर्म पर आएगी 'दे दे प्यार दे 2'

बताया जा रहा है कि मेकर्स अजय देवगन की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लगभग 5 से 6 हफ्तों के बाद ऑनलाइन स्ट्रीम कराएंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक 'दे दे प्यार दे 2' के मेकर्स ने फिल्म के ऑनलाइन स्ट्रीमिंग राइट्स नेटफ्लिक्स को सेल किए हैं। कहा जा रहा है कि अजय देवगन स्टारर को मेकर्स साल 2026 में जनवरी के महीने में ऑनलाइन पेश कर देंगे। फिल्म को 4 से 8 हफ्तों के बीच में ऑनलाइन रिलीज किया जाएगा।

अंशुल शर्मा के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' में रकुल प्रीत सिंह के साथ आर माधवन, गौतमी कपूर, मीजान जाफरी, जावेद जाफरी, इशिता दत्ता, सुहासिनी मुले, ग्रेसी गोस्वामी और ज्योति गौबा जैसे कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं। इस मूवी को ऑडियंस को ओर से पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'दे दे प्यार दे 2' को बनाने में निर्माताओं ने 90 करोड़ रुपये खर्च किए थे। इस मूवी को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से बिना किसी कट के यू/ए 13+ प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article