वेब सीरीज

Bigg Boss OTT 3: अनिल कपूर के शो में हुई रणवीर शौरी की एंट्री, बोले- इस बार काम नहीं था मेरे पास...

Bigg Boss Ott 3: अनिल कपूर के शो में रणवीर शौरी ने एंट्री ले ली है। रणवीर ने शो में आते ही खुद को सबसे वेल्ले एक्टर का टैग दे दिया। उन्होंने बताया कि मुझे हर बार इस शो के लिए कॉल आता है। इस बार मैंने ये ऑफर एक्सेप्ट कर लिया।

Image

Ranvir Shorey (credit Pic: Instagram)

Bigg Boss Ott 3: अनिल कपूर के शो बिग बॉस ओटीटी 3 की धमाकेदार शुरूआत हो गई है। शो में अनिल के धमाकेदार अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया है। शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। शो की पहली कंटेस्टेंट वड़ा पाव गर्ल की एंट्री हो गई है। चंद्रिका के बाद घर में रणवीर शौर ने एंट्री ली है। एक्टर ने बताया कि उन्हें हर साल इस शो के लिए ऑफर आता था। इस बार मैंने एक्सेप्ट कर लिया क्योंकि मैं तो इंडस्ट्री का सबसे वेल्ला एक्टर हूं। एक्टर ने शो पर आने के पीछे की वजह भी बताई।

रणवीर ने सबसे पहले अनिल कपूर को लीजेंड कहा। उन्होंने अपने मस्ती भरे अदांज से दर्शकों को एंटरटेन किया। एक्टर ने कहा कि यहां पर लोग आकर आलू- टमाटर के लिए लड़ते हैं। ये तो मैं पहले भी कर चुका हूं जब बाकी लोगों के साथ रहता था। एक्टर ने बताया कि उन्होंने इस बार शो को इसलिए एक्सेप्ट कर लिया क्योंकि मेरे पास काम नहीं था।

अनिल कपूर के शो में हुई रणवीर शौरी की एंट्री

एक्टर ने बताया कि इस बार जब मेरे बेटा अपनी मां के साथ अमेरिका जा रहा था तो मेरे पास कुछ भी नहीं था। अनिल ने पूछा कि आपको घर में सबसे ज्यादा किसकी याद आएगी। एक्टर ने कहा मुझे अपनी फोन की याद आएगी। घर के अंदर रणवीर का क्या अंदाज होगा ये देखना फैंस के लिए काफी दिलचस्प होने वाला है। एक्टर ने कई फिल्मों में काम किया है। उन्हें आखिरी बार सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में देखा गया था। शो में रणवीर के साथ शो में चंद्रिका दीक्षित, सना मुकबूल, शिवानी कुमारी, लव कटारिया, अरमान मलिक समेत कई बड़े चेहरे हिस्सा लेने वाले हैं।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article