एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट का खुलासा किया है। एक्ट्रेस तेलुगु फिल्म में डेब्यू कर रही हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने दिव्या खोसला की फिल्म हीरो हीरोइन को साइन किया है। इस खबर से एक्ट्रेस के फैंस बेहद खुश है। फैंस को लंबे समय से प्रियंका के अपकमिंग प्रोजेक्ट के अनाउंसमेंट का इंतजार था।
प्रियंका ने कहा, ये फिल्म मेरे लिए बेहतरीन अवसर है। मैं प्रेरणा अरोड़ा के साथ हीरो हीरोइन में काम करने के लिए काफी उत्साहित हूं। ये फिल्म मेरे लिए शानदार अवसर हैं जिसके साथ जुड़कर मैं काफी खुश हूं। फिल्म की कहानी बहुत ही दिलचस्प है। मैं इस जर्नी को लेकर काफी उत्साहित हूं और हम ऑडियंस के लिए कुछ स्पेशल लेकर आ रहे हैं।
हीरो-हीरोइन में नजर आएंगी प्रियंका
प्रेरणा अरोड़ा हीरो हीरोइन को प्रोड्यूस कर रही हैं। इस फिल्म में परेश रावल और सोनी राजदान भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की शूटिंग रामोजी फिल्म सिटी में जुलाई से शुरू होगी। इसके अलावा एक्ट्रेस तुषार कपूर के साथ वेब शो दस जून की रात में नजर आएंगी। साल 2018 में प्रियंका को लतीफ टू लादेन में चांदनी का पहला रोल मिला था। एक्ट्रेस ने साल 2019 में गठबंधन शो से टीवी पर डेब्यू किया था। इसके अलावा एक्ट्रेस क्राइम थ्रिलर फिल्म कैंडी ट्विस्ट में नजर आई थी। एक्ट्रेस सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 16 में नजर आई थी। शो में प्रियंका की पर्सनैलिटी को लोगों ने खूब पसंद किया था।
