Payal Malik and Armaan Malik Fight: ओटीटी दुनिया का फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' में नजर आ चुके यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। जैसा की सभी को मालूम है अरमान ने दो शादियाँ की और वे अपनी दोनों बीवियों संग एक छत के नीचे रहते हैं। इस चीज के लिए अरमान और उनके परिवार को ट्रोलर्स हमेशा अपना निशाना बनाने में वक्त नहीं लगाते। वहीं इस बीच सोशल मीडिया पर अरमान ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें पायल मलिक उनसे अपने बच्चों के हक की लड़ाई लड़ती दिखाई दी। क्या है ये पूरा मामला जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई वीडियो में पायल मलिक (Payal Malik) कहती हुई नजर आई कि आपका दिमाग खराब हो गया है क्या? सारा दिन जैद-जैद करते हो बाकी बच्चे नहीं क्या आपके। इस गाने में भी जैद को ले लिया अब और एक आने वाला है। ये सुन अरमान कहते हैं कि मैं सभी बच्चों को बराबर रखता हूँ मुझे मत समझा। वीडियो के आखरी में कृतिका मलिक और पायल दर्शकों को एक मैसेज देते हैं कि कुछ लोग होते हैं जो बच्चों में भेदभाव करते हैं। लेकिन मां-बाप कभी बच्चों में ये सब नहीं करते। दरअसल ये एक प्रोमोशनल वीडियो था। अरमान मलिक (Armaan Malik) ने हाल ही में 'सपने बड़े-बड़े' नाम का गाना लॉन्च किया है जिसमें उनके बेटे जैद नजर आ रहे हैं। गाने को प्रोमोट करने के लिए इन तीनों की जोड़ी ने ये वीडियो पोस्ट किया।
वहीं बात करें यूट्यूबर अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल के बारें में वो चौथी बार मां बनने वाली है। बीते साल ही पायल ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। पायल के साथ ही कृतिका ने भी बेटे जैद का स्वागत किया था। इंस्टाग्राम के साथ-साथ इन तीनों की फैन फालोइंग यूट्यूब पर भी काफी अच्छी है। रोज अरमान मलिक वलॉग शेयर कर फैंस का मनोरंजन करते हैं।
