वेब सीरीज

BB OTT 3: पति पर आरोप लगाने के बाद वड़ा पाव गर्ल को हुआ मिस्ट्री मैन संग प्यार, I Love You कहकर लगाया गले

Bigg Boss OTT 3 Fame Vada Pav Girl Chandrika Dixit Hugs Mystery Man: पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' से सुर्खियां बटोरने वाली वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मिस्ट्री मैन को आई लव यू कहतीं दिखाई दीं।

Image

फोटो क्रेडिट- चंद्रिका दीक्षित इंस्टाग्राम

Bigg Boss OTT 3 Fame Vada Pav Girl Chandrika Dixit Hugs Mystery Man: पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' से सुर्खियां बटोरने वाली वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित इन दिनों काफी लाइमलाइट में बनी हुई हैं। चंद्रिका दीक्षित अपनी निजी जिंदगी के कारण चर्चा में हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने वीडियो साझा कर पति युगम गेरा पर एक्स्ट्रा मैरियल अफेयर का आरोप लगाया था। चंद्रिका दीक्षित ने अपने वीडियो में कहा था कि वह अकेले ही परिवार, बच्चा और काम संभाल रही हैं और बीते दो महीनों से ये सब झेल रही हैं। लेकिन पति पर आरोप लगाने के बाद चंद्रिका दीक्षित खुद काफी वक्त से एक मिस्ट्री मैन संग नजर आ रही हैं। हैरत की बात तो यह है कि अब चंद्रिका दीक्षित (Chandrika Dixit) ने वीडियो शेयर कर मिस्ट्री मैन को आई लव यू भी कह दिया है।

चंद्रिका दीक्षित (Chandrika Dixit) यानी वड़ा पाव गर्ल ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक रील साझा की, जिसमें वह मिस्ट्री मैन के साथ दिखाई दीं। चंद्रिका दीक्षित ने मिस्ट्री मैन से कहा, "तुम गलत थे कि मुझे दोबारा प्यार नहीं हो सकता है। मुझे दोबारा प्यार हुआ है, तुमसे।" इतना ही नहीं, चंद्रिका दीक्षित ने उसे आई लव यू कहकर गले भी लगाया। इस वीडियो को साझा करते हुए चंद्रिका दीक्षित ने कैप्शन में लिखा, "लव विद माय मिस्ट्री मैन।" चंद्रिका के वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं।

चंद्रिका दीक्षित (Chandrika Dixit) के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "बहन तू वड़ा पाव ही बना, वही सही है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "बच्चे की जिंदगी बर्बाद कर दी इन सब में।" तीसरे यूजर ने लिखा, "नाटक आगे भी जारी रहेगा ना।" चौथे यूजर ने लिखा, "मुझे उस छोटे से बच्चे के लिए बुरा लग रहा है। पता नहीं ये लोग ड्रामा कर रहे हैं कि क्या कर रहे हैं, लेकिन इसका खामियाजा उस छोटे से बच्चे को हमेशा ही झेलना पड़ेगा।" बता दें कि इस मामले पर अभी तक युगम गेरा का कोई रिएक्शन नहीं आया है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article