वेब सीरीज

'वड़ा पाव गर्ल' ने पति पर आरोप लगाने के बाद ने भरा पराए मर्द के नाम का सिंदूर? धड़ल्ले से वायरल हो रहा है वीडियो

Bigg Boss OTT 3 Vada Pav Girl Shares Video With Other Man: 'बिग बॉस ओटीटी 3' का हिस्सा रह चुकीं वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित इन दिनों अपनी निजी जिंदगी के कारण काफी चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह पराए मर्द संग नजर आईं।

Image

फोटो क्रेडिट- चंद्रिका दीक्षित इंस्टाग्राम

Bigg Boss OTT 3 Vada Pav Girl Shares Video With Other Man: 'बिग बॉस ओटीटी 3' का हिस्सा रह चुकीं वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित इन दिनों काफी लाइमलाइट बटोर रही हैं। वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित अपनी निजी जिंदगी के कारण सुर्खियां बटोर रही हैं। एक्ट्रेस ने कुछ दिनों पहले वीडियो शेयर कर पति युगम गेरा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। चंद्रिका दीक्षित ने वीडियो में चैट और फोटोज का खुलासा करते हुए बताया था कि वह कई महीनों से परेशान हैं। उन्हें घर, काम और बच्चा सब संभालना पड़ रहा है। वीडियो में चंद्रिका दीक्षित (Chandrika Dixit) रोती-बिलखती नजर आईं। लेकिन अब चंद्रिका दीक्षित का एक वीडियो तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वह पराए मर्द संग दिखाई दीं।

चंद्रिका दीक्षित (Chandrika Dixit) ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो में उनकी मांग भरी नजर आई। लेकिन उनके साथ बैठे हुए शख्स ने उनकी मां के सिंदूर से ही खुद को टीका लगाया। दोनों अक्षय कुमार के गाने 'आज से तेरी गलियां...' गाने पर रील बनाते दिखाई दिये। इसे साझा करते हुए भी चंद्रिका दीक्षित ने कैप्शन में लिखा, "आज से तेरी सारी गलियां मेरी हो गईं।" पति युगम गेरा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाने के बाद चंद्रिका दीक्षित का ये वीडियो सामने आया है, जिसके लिए वह जमकर ट्रोल भी हो रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके इस रील पर सवाल उठाने और तंज कसने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

चंद्रिका दीक्षित (Chandrika Dixit) के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "अब ये क्या सीन है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "लोग चंद व्यूज के लिए इस हद तक गिर सकते हैं, ये आज मुझे पता चला। युगम गेरा, मैं तो न सहता।" तीसरे यूजर ने लिखा, "ये क्या हो रहा है, ये क्या चला रखा है यार।" वहीं एक यूजर ने वड़ा पाव गर्ल पर चुटकी लेते हुए लिखा, "दीदी अपना कंटेंट वायरल करने की पूरी कोशिश कर रही हैं।" बता दें कि चंद्रिका दीक्षित और युगम गेरा के वीडियोज देख कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दावे किये कि वे लाइमलाइट में आने के लिए ये सब कर रहे हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article