वेब सीरीज

Bigg Boss OTT 3 में कदम रखने वाली पहली कंटेस्टेंट बनी 'वड़ा पाव गर्ल', जमाने के सामने दिया एक-एक आरोप का जवाब

Chandrika Dixit In Bigg Boss OTT 3 Enters In Bigg Boss OTT 3: ओटीटी की दुनिया में धूम मचाने वाले 'बिग बॉस ओटीटी 3' का आगाज हो चुका है। शो में चंद्रिका दीक्षित यानी वड़ा पाव गर्ल कदम रखने वाली पहली कंटेस्टेंट बनीं। उन्होंने एंट्री के साथ ही अनिल कपूर को वड़ा पाव खिलाया।

Image

'बिग बॉस ओटीटी 3' में चंद्रिका दीक्षित ने मारी एंट्री

Chandrika Dixit In Bigg Boss OTT 3 Enters In Bigg Boss OTT 3: ओटीटी की दुनिया में धूम मचाने वाले 'बिग बॉस ओटीटी 3' की शुरुआत हो चुकी है। 'बिग बॉस ओटीटी 3' का आगाज जियो सिनेमा प्रीमियम पर हुआ, जिसमें अनिल कपूर ने धमाकेदार अंदाज में एंट्री मारी। अनिल कपूर ने बताया कि इस बार बिग बॉस ओटीटी 3 का सबसे बड़ा नियम टूटा है, क्योंकि इस बार कंटेस्टेंट को फोन का इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा। खास बात तो यह है कि बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) में पहले कंटेस्टेंट की एंट्री भी हो चुकी है। वह कोई और नहीं बल्कि वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित हैं।

बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) में चंद्रिका दीक्षित ने पर्पल कलर की साड़ी पहन ग्लैमरस अंदाज में एंट्री की। उन्होंने अपने अंदाज से अनिल कपूर का दिल जीतने की भी कोशिश की। स्टेज पर एंट्री करने के बाद चंद्रिका दीक्षित (Chandrika Dixit) ने अनिल कपूर को भी वड़ा पाव खिलाया। इस दौरान वड़ा पाव गर्ल ने अपनी आप बीती भी सुनाई, जिसे बताते हुए वह भावुक हो गईं। चंद्रिका दीक्षित के मुताबिक, उनकी नौकरी चली गई थी और अपने परिवार को पालने के लिए उन्होंने वड़ा पाव रेड़ी लगाने का फैसला किया।

'बिग बॉस ओटीटी 3' पर चंद्रिका दीक्षित ने दिये लोगों के आरोपों के जवाब

बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) पर चंद्रिका दीक्षित (Chandrika Dixit) ने खुद पर लगे एक-एक आरोप के जवाब दिये। उनसे पूछा गया कि वह 50 रुपये का वड़ा पाव क्यों बेचती हैं। इसपर उन्होंने कहा कि वह लादी पाव ऑर्डर देकर बनवाती हैं, जिसकी लागत ज्यादा होती है। वहीं जब उनसे पूछा गया कि किसी को चार से ज्यादा वड़ा पाव क्यों नहीं देतीं तो उन्होंने बताया कि मैं चाहती हूं कि मेरे पास जो भी ग्राहक आ रहा है, मैं उन सबको वड़ा पाव खिलाऊं। पुलिस और प्रशासन संग बदतमीजी करने की बात पर चंद्रिका दीक्षित ने कहा कि जब रक्षक ही भक्षक बन जाएंगे तो ऐसा करना पड़ेगा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article