Punjabi Singer Vicky Thakur Slams Bigg Boss OTT 3 Chandrika Dixit: जियो सिनेमा प्रीमियम पर दस्तक देने जा रहे 'बिग बॉस ओटीटी' के सीजन 3 का आगाज होने में कुछ ही वक्त बाकी रह गया है। 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) के लिए कई सितारों के नाम पर मुहर लग चुकी है। इसमें दिल्ली की वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित भी शामिल हैं। उनका नाता अभी तक कई विवादों से रहा है। वहीं 'बिग बॉस ओटीटी 3' में एंट्री से पहले 'वड़ा पाव' गर्ल एक और विवाद में घिर गई हैं। दरअसल, पंजाबी सिंगर विक्की ठाकुर ने चंद्रिका दीक्षित (Chandrika Dixit) पर उनका इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।
विक्की ठाकुर (Vicky Thakur) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित (Chandrika Dixit) का एक वीडियो भी साझा किया है, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में विक्की ठाकुर ने वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित की वॉइस रिकॉर्डिंग सुनाई। साथ ही आरोप लगाते हुए कहा, "वड़ा पाव की असलीयत क्या है, ये मैं बताता हूं। एक-एक सबूत है मेरे पास। सारी रिकॉर्डिंग इसकी मेरे पास है। इसने मुझे धोखा दिया है। मेरा इस्तेमाल किया, मेरे सारे लिंक का इस्तेमाल किया। जब पैसे देने की बारी आई, जो मैंने इसका काम कराया। इसके फैन पेज्स, इसके जितने भी काम हैं। जब पैसे देने की बारी आई तो ये मुंबई भाग गई, बिना मुझे बताए। इसका पति मुझसे कहता है कि अभी तो हमारी केवल बात चल रही थी। पैसे तो हमें देने नहीं थे। तुम्हारी प्रमोशन का भुगतान मैं नहीं करूंगा।"
विक्की ठाकुर (Vicky Thakur) यहीं नहीं रुके। उन्होंने चंद्रिका दीक्षित (Chandrika Dixit) को सरेआम धमकी देते हुए कहा, "अगर मुझे मेरे पैसे नहीं मिले तो तुम्हारे सारे राज खोल दूंगा। एक-एक चैट और एक-एक सबूत है मेरे पास। वड़ा पाव गर्ल अभी भी बता रहा हूं, सुधर जा। ये नकली चीजें कहीं ओर चलेंगी, मेरे साथ नहीं। अपना दुपट्टा गिराकर लोगों पर इल्जाम लगाना तेरी आदत है, सबको पता है। विक्की ठाकुर के साथ ये गेम नहीं।" उन्होंने वीडियो को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा, "वड़ा पाव तेरी औकात मैं बताऊंगा अब सबको।"
