Where to watch Border on OTT: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की 'बॉर्डर 2' (Border 2) साल 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस मूवी का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है और यह मूवी 23 जनवरी के दिन दुनिया भर में रिलीज होने जा रही है। एक तरफ जहां दर्शकों के बीच 'बॉर्डर 2' को देखने का क्रेज साफ तौर पर देखा जा सकता है। वहीं दूसरी ओर 'बॉर्डर 2' की रिलीज से पहले आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 'बॉर्डर' (Border) मूवी को घर बैठकर देख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं 'बॉर्डर' को आप किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे।
जानिए कहां देख पाएंगे 'बॉर्डर'
जेपी दत्ता के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'बॉर्डर' 1997 में रिलीज हुई थी। दर्शक इस मूवी को अमेजन प्राइम के साथ-साथ यूट्यूब पर आसानी से देख सकते हैं। 'बॉर्डर' अपने जमाने की बेहतरीन मूवीज में से एक रही है। 'बॉर्डर' में सनी देओल के अलावा सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी और कुलभूषण खरबंदा सहित कई कलाकार थे। इस मूवी में तब्बू, पूजा भट्ट, राखी गुलजार, सपना बेदी और शरबानी मुखर्जी सहित फीमेल एक्ट्रेसेस भी शामिल थीं।
'बॉर्डर 2' की बात करें तो यह मूवी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की सच्ची घटनाओं पर आधारित है। हाल ही में इस मूवी का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जो फैन्स को खूब पसंद आया है। इसे सोशल मीडिया पर दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा को भी अहम रोल में देखा जाएगा। आने वाले दिनों में मेकर्स इस मूवी की एडवांस बुकिंग जल्द ही ओपन कर देंगे।
