बॉलीवुड

भूषण कुमार संग अफेयर की खबरों पर नोरा फतेही ने तोड़ी चुप्पी, अशरफ हकीमी संग भी जुड़ रहा है नाम

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता और टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार को लेकर ऐसी अफवाहें थी कि वो एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) को डेट कर रहे हैं। ऐसे में अब एक रेडिट पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें इन अफवाहों पर नोरा फतेही ने रिएक्शन दिया था।

Image

Pic Credit: Instagram

बॉलीवुड इंडस्ट्री से ब्रेकअप और लिंकअप की खबरें आना आम बात है। कई बार ऐसी अफवाहें सामने आई है कि एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही और टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार के बीच कुछ तो खिचड़ी पक रही है। नोरा फतेही और भूषण कुमार का नाम एक फिर इंटरनेट पर चर्चा में आ गया है। 2022 में ऐसी अफवाहें सामने आई थी कि फिल्म निर्माता दिव्या खोसला कुमार से शादीशुदा होने के बावजूद भूषण कुमार का नोरा फतेही के साथ अफेयर था।

फिल्म क्रिटिक उमैर संधू ने दावा किया था कि भूषण कुमार और नोरा फतेही के बीच यह रिश्ता लगभग 2 साल से था। उन्होंने यह भी बताया कि दिव्या खोसला कुमार को इस बात की जानकारी थी। इसके बाद भूषण और दिव्या के अलग होने की अफवाहें भी फैली थीं लेकिन बाद में कपल ने इन खबरों का खंडन कर दिया था।

Old Reddit Post

Old Reddit Post

भूषण कुमार और नोरा फतेही के कथित अफेयर की चर्चा एक बार तब हुई, जब टिकटॉक इन्फ्लुएंसर ने कथित अफेयर पर चर्चा करने वाली तीन साल पुरानी रेडिट थ्रेड को दोबारा शेयर किया। यह थ्रेड तब फिर से वायरल हो गई जब यूजर्स ने नोरा फतेही का कमेंट देखा। नोरा ने रिएक्ट करते हुए लिखा 'वाह' और साथ ही हंसने वाला इमोजी लगाई थी। ऐसे में अब स्क्रीनशॉट देखने के बाद लोगों के मन में बार-बार यह सवाल उठा था कि आखिर नोरा ने इन बातों पर रिएक्शन क्यों दिया।

बताते चलें अभी तक नोरा फतेही और भूषण कुमार ने अफेयर की अफवाहों पर पब्लिक में खुलकर बात नहीं की। नोरा फतेही को लेकर ऐसी भी खबरें हैं कि वो मोरक्को के फुटबॉलर अशरफ हकीमी को डेट क्र रही हैं। अशरफ हकीमी एक पेशेवर फुटबॉलर हैं जो पेरिस सेंट-जर्मेन के साथ-साथ मोरक्को की राष्ट्रीय टीम के लिए भी खेलते हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article