वेब सीरीज

The Bads of Bollywood 2 को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस साल से शुरू होगी शूटिंग

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 14, 2026, 12:14 PM IST

The Bads of Bollywood 2 Update: बॉबी देओल और आर्यन खान की वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के दूसरे पार्ट को लेकर नया अपडेट सामने आया है। सीरीज की शूटिंग इस साल से शुरू हो सकती है।

Image

सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड को लेकर आई बड़ी खबर (Image Source: IMDb)

The Bads of Bollywood 2 Update: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) की डायरेक्टोरियल डेब्यू सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड (The Ba***ds of Bollywood) ने साल 2025 में ओटीटी पर दुनिया में गदर काट दिया था। आर्यन खान की इस सीरीज को काफी पसंद किया गया। सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के हर एक किरदार को लोगों का खूब प्यार मिला। आर्यन खान की इस सीरीज को देखने के बाद लोग इसके दूसरे पार्ट की मांग कर रहे थे। अब मेकर्स ने सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के दूसरे पार्ट क लाने का मन बना लिया है। तो चलिए जानते हैं कि द बैड्स ऑफ बॉलीवुड 2 को लेकर क्या अपडेट सामने आया है।

'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड 2' को लेकर आया अपडेट

बॉबी देओल की सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड फिर से खबरों में हैं। इसकी वजह सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के दूसरे पार्ट को लेकर सामने आया अपडेट है। 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' सीजन 2 को लेकर एक सोर्स ने Mid-Day को बताया है कि आर्यन खान इस बार शो को थोड़ा अलग तरीके से बनाने की कोशिश कर रहे हैं। मेकर्स इस बार एक नया और फ्रेश नैरेटिव तैयार करने पर काम कर रहे हैं। सोर्स के मुताबिक, 'अभी कोशिश यही है कि कहानी को दोबारा वैसा न बनाया जाए जैसा पहले काम किया था, बल्कि उसे फ्रेश और ओरिजिनल रखा जाए। पहले सीजन में जिनका बड़ा रोल था, बिलाल सिद्दीकी, वो भी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं।' अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक चलता है, तो यह शो अगले साल प्रोडक्शन स्टेज में जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, लाक्ष्य स्टारर ये शो 2027 में शूट पर जा सकता है। हालांकि शूट से जुड़ा फाइनल फैसला फिल्म किंग की रिलीज के बाद लिया जा सकता है। लेकिन आपको बता दें कि सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड 2 को लेकर अभी कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

पहले पार्ट ने मचा दिया था धमाल

वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड ने रिलीज होते ही नेटफ्लिक्स पर धमाल मचा दिया था। सीरीज में कई सीन्स ऐसे थे जिन्हें लोग आज भी नहीं भूल पाएं हैं। आपको बता दें कि वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड 18 सितंबर 2025 को नेटफ्लिक्स रिलीज हुई थी। सीरीज में बॉबी देओल के साथ लक्ष्य, मोना सिंह, रजत बेदी और मनोज पाहवा समेत कई बड़े स्टार्स नजर आए थे।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article