वेब सीरीज

Stardom: आर्यन खान का डायरेक्शन वीडियो हुआ लीक, मेहनत देखकर फैंस बोले 'किंग खान का शहजादा...'

इंटरनेट पर इस वक्त आर्यन खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी अपकमिंग वेब सीरीज स्टारडम का डायरेक्शन करते दिखाई दे रहे हैं। फैंस को आर्यन खान का ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है और वो इसे देखकर कह रहे हैं कि आर्यन खान को मेहनत करने का गुण पिता शाहरुख खान से मिला है।

Image

Aryan Khan

शाहरुख खान के साहबजादे आर्यन खान इन दिनों अपनी डेब्यू वेब सीरीज स्टारडम में व्यस्त हैं, जिसका वो डायरेक्शन कर रहे हैं। इस वेब सीरीज की शूटिंग पिछले साल मई में पूरी हो चुकी है और इन दिनों इसका पोस्ट प्रोडक्शन वर्क चल रहा है। स्टारडम का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि इसके साथ किंग खान के बेटे का एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में डेब्यू होगा। आर्यन खान का डायरेक्शन भले ही फैंस को थोड़े समय बाद देखने को मिले लेकिन वो सेट पर कैसे डायरेक्टर की कुर्सी संभालते हैं, वो उन्हें एक वायरल क्लिप में देखने को मिल जाएगा।

असल में इन दिनों इंटरनेट पर आर्यन खान की वेब सीरीज स्टारडम का एक क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें वो क्रू मेंबर्स को डायरेक्शन बताते नदर आ रहे हैं। सेट पर आर्यन खान जिस तरह से मेहनत कर रहे हैं और खुद एक-एक चीज में इन्वॉल्व नजर आ रहे हैं, वो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। फैंस का कहना है कि आर्यन खान ने मेहनत करना पापा शाहरुख खान से सीखा है।

आर्यन खान के वायरल वीडियो पर फैंस ने दिए कमाल के रिएक्शन

आर्यन खान की वायरल क्लिप पर एक फैन ने लिखा है, 'शाहरुख खान की छाती ये वीडियो देखने के बाद 56 इंच की हो गई होगी। आर्यन जितनी मेहनत कर रहा है, उसे देखकर ऐसा लग ही नहीं रहा है कि वो किसी स्टार का बेटा है।' तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, 'क्या बात है आर्यन खान... सेट पर खुद किसी क्रू मेंबर की तरह मेहनत करते रहो, ये मेहनत तुम्हें जल्द ही बहुत आगे ले जाएगी और बड़ा स्टार बनाएगी।' बताते चलें कि करण जौहर और आदित्य चोपड़ा जैसे निर्माता आर्यन खान को एक डायरेक्टर के तौर पर लॉन्च करना चाहते थे लेकिन आर्यन खान इंडस्ट्री में अपने दम पर पहचान बनाना चाहते थे जिस कारण उन्होंने डायरेक्शन का रास्ता चुना है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article