Arjun Bijlani Car Accident: टीवी के जाने-माने एक्टर अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) इन दिनों अपने नए प्रोजेक्ट ‘चुंबक’ (Chumbak) को लेकर लगातार चर्चा में हैं। इसको लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। कभी प्रोजेक्ट से जुड़ी कोई खबर लीक हो जाती है, तो कभी नया अपडेट आ जाता है। इन दिनों अर्जुन बिजलानी इसके प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रहे थे। इसी बीच उनके फैंस के लिए एक ऐसी खबर सामने आई, जिसने कुछ देर के लिए चिंता बढ़ा दी। दरअसल, प्रमोशनल इवेंट से वापस लौटते समय अर्जुन की कार का एक्सीडेंट हो गया। तो चलिए जानते हैं अब अर्जुन बिजलानी कैसे है और पूरा मामला क्या है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Aanchal Khurana ने Akanksha Chamola-गौरव के तलाक की खोली पोल, बोलीं- 'लॉक अप का इंतजार...'
अर्जुन बिजलानी का हुआ एक्सीडेंट
एक्टर अर्जुन बिजलानी एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह कोई फिल्म या टीवी शो नहीं बल्कि एक ऐसी खबर है जिसने फैंस को उदास कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन बिजलानी अपने आने वाले नेटफ्लिक्स शो ‘चुंबक’ के प्रमोशन के सिलसिले में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने एक लोकप्रिय गेम शो की शूटिंग भी की। कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब वो वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनकी कार दुर्घटना का शिकार हो गई। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि अर्जुन और कार में मौजूद बाकी लोग सुरक्षित हैं। एक्टर को किसी तरह की गंभीर चोट नहीं आई है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Shweta Tiwari का करारा बयान, महिलाओं को गाली देने वाले पुरुषों से पूछा- ‘शर्म नहीं आती?’
कब से शुरू होगा शो?
अर्जुन बिजलानी के लिए ‘चुंबक’ काफी खास प्रोजेक्ट है। शो का प्रीमियर 28 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर होने वाला है। आपको बता दें कि अर्जुन को ‘मिले जब हम तुम’ (Miley Jab Hum Tum), ‘नागिन’ (Naagin) और ‘इश्क में मरजावां’ (Ishq Mein Marjawan) जैसे टीवी शोज में काम किया है। अर्जुन बिजलानी से जुड़ी इस खबर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
