Shweta Tiwari News: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में श्वेता तिवारी करण जौहर के शो 'द ट्रेटर्स 2' (The Traitors 2) में नजर आई थीं। इस बीच इंस्टाग्राम पर श्वेता तिवारी ने कुछ पोस्ट शेयर किया जिसमें वे उन लोगों पर गुस्सा निकालती हुई नजर आईं जो महिलाओं को गंदी गालियां और धमकी देते हैं। सिर्फ यही नहीं श्वेता ने कई यूजर्स की प्रोफाइल भी शेयर की। क्या है ये पूरा मामला जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'ये लड़की सांप है' - Gaurav Khanna की पत्नी आकांक्षा चमोला के बिहेवियर पर भड़के Orry)
श्वेता तिवारी का फूटा गुस्सा
श्वेता तिवारी लिखती हैं, 'आज मैं एक ऐसी बात करना चाहती हूं, जो हम दोनों से जुड़ी है और दुर्भाग्य से बहुत आम है। किसी भी महिला को, चाहे वो किसी भी उम्र या किसी भी प्रोफेशन की हो, ऑनलाइन आकर “रंडी” कहना। कोई भी पुरुष, चाहे वो किसी भी परिवार या बैकग्राउंड से आता हो, किसी महिला को ऑनलाइन “रंडी” कह सकता है। और मुझे सबसे ज्यादा हैरानी इस बात से होती है कि ऐसे पुरुष जरूरी नहीं कि अनपढ़ हों या किसी खराब बैकग्राउंड से आते हों। इनमें से कई पढ़े-लिखे होते हैं और अच्छे परिवारों से आते हैं। उनके घर में पत्नी, बेटियां, मां और बहनें भी होती हैं। फिर भी उन्हें किसी दूसरी महिला के लिए इतनी घटिया और अपमानजनक गाली इस्तेमाल करने में बिल्कुल भी परेशानी नहीं होती। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: The Traitors 2: 'मैं जिंदा हूं', इविक्शन की खबरों से Abhishek Malhan का दिमाग हुआ खराब, निकाली भड़ास)
श्वेता तिवारी ने राज ठाकरे पर साधा निशाना
श्वेता तिवारी महाराष्ट्र ने बड़े राज नेता राज ठाकरे को लेकर कहती हैं कि लेकिन कोई व्यक्ति किसी दूसरी महिला से इस तरह बात करने के बाद अपने परिवार के पास घर कैसे लौट सकता है? कहा जा रहा है कि वह राज ठाकरे या उनकी पार्टी का समर्थक भी है। और यही बात मुझे एक बहुत ही निजी मुद्दे की ओर ले जाती है। मैंने अपनी पूरी जिंदगी महाराष्ट्र में बिताई है। मेरे पिता की परवरिश भी मुंबई में हुई। मेरा जन्म और परवरिश मुंबई में ही हुई है। मैंने हमेशा मराठी होने से जुड़े गर्व और सम्मान को करीब से देखा है। मैंने मराठी महिलाओं को गर्व से कहते सुना है, “मी मराठी मुलगी” यानी “मैं मराठी लड़की हूं।” मैं ऐसी सोच के साथ बड़ी हुई हूं कि मराठी महिलाओं का सम्मान किया जाता है, उनकी मजबूती और गरिमा की कद्र की जाती है।

Shweta Tiwari का करारा बयान/फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Shweta Tiwari का करारा बयान/फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
श्वेता तिवारी भी हुईं परेशान
ट्रोलिंग से परेशान श्वेता तिवारी ने आगे लिखा, 'हाल ही में मैंने ‘द ट्रेटर्स’ के कंटेस्टेंट्स के साथ एक इंस्टाग्राम लाइव शुरू किया था। मैं कमेंट्स देख रही थी और मैंने देखा कि बहुत से लोग हमें बड़ी आसानी से ‘रंडी’ कह रहे थे। मुझे सच में समझ नहीं आता कि ये सब इतना सामान्य कैसे हो गया है। कई बार लोग मेरे बारे में, मेरे 8 साल के बेटे और मेरी बेटी के बारे में भी बेहद गंदी और परेशान करने वाली बातें करते हैं। और जब मैं उनकी प्रोफाइल देखती हूं, तो वहां उनकी पत्नी, बेटियों और परिवार की तस्वीरें होती हैं। उनकी जिंदगी में भी ऐसी महिलाएं हैं, जिनकी इज्जत के साथ कोई और इस तरह की बदतमीजी करे, ये वो कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। तो फिर किसी ऐसी महिला का अपमान करना कैसे सही हो सकता है, जिसका आपसे कोई लेना-देना तक नहीं है?'
श्वेता तिवारी ने लिया स्टैंड
आखिरी में महिलाओं की इज्जत का स्टैंड लेते हुए श्वेता तिवारी ने लिखा, 'क्योंकि किसी महिला की इज्जत सिर्फ इसलिए कम नहीं हो जाती, क्योंकि आप उसे नहीं जानते। अगर आप उससे असहमत हैं या उसे पसंद नहीं करते, तब भी उसे ‘रंडी’ कहने या गाली देने का कोई हक नहीं है। महिलाओं का सम्मान करें—सिर्फ उन महिलाओं का नहीं, जिनसे आप प्यार करते हैं, बल्कि हर महिला का। बस इतना ही।'
