वेब सीरीज

The Traitors के इस कंटेस्टेंट संग लिंकअप खबरों पर अपूर्वा मुखीजा ने तोड़ी चुप्पी, कहा 'कुछ भी नहीं...' - Exclusive

Apoorva Mukhija Shut Down Relationship Rumours: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा का नाम शो 'द ट्रेटर्स' में नजर आ चुके पूरव झा संग जुडने लगा। दोनों की बान्डिंग लोगों को शो में काफी पसंद आई है। अब अपूर्वा ने एक्सक्लूसिव बातचीत कर पूरव संग लिंकअप खबरों को गलत ठहरा दिया।

Image

Apoorva Mukhija Shut Down Relationship Rumours

Apoorva Mukhija Shut Down Relationship Rumours: इंटरनेट पर 'रेबल किड' के नाम से मशहूर अपूर्वा मुखीजा हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में अपूर्वा करण जौहर के शो 'द ट्रेटर्स' में नजर आई थी। शो में जिस तरीके से रेबल किड ने राज कुंद्रा को ट्रेटर साबित किया था उससे लोगों का दिल जीता लिया। गेम में अपूर्वा की गेम ने सभी को काफी इंप्रेस किया। शो में अपूर्वा की बान्डिंग यूट्यूबर पूरव झा संग सभी को काफी पसंद आई है। ऐसे में सोशल मीडिया पर दोनों की लिंकअप खबरें आग की तरह फैलने लगी। अब हाल ही में अपूर्वा ने एक्सक्लूसिव बातचीत कर इन खबरों पर बात की।

जूम टीवी संग एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान अपूर्वा मुखीजा (Apoorva Mukhija) ने कहा 'पूरव झा (Purav Jha) और मैं एक दूजे को डेट नहीं कर रहे हैं। हमारा एक दूसरे से कोई लेना देना भी नहीं है। प्लीज इन रुमर्स को बंद करें। मुझे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि उन्होंने मेरे बारे में कुछ भी अच्छा कहा है। हमने 'द ट्रेटर्स' (The Traitors) फिनाले के बाद बात की और उन्होंने मुझे कॉल किया।' अपूर्वा ने साफ कर दिया है कि उनके और पूरव के बीच कोई प्यार वाला कनेक्शन नहीं है। बता दें पूरव किसी डॉक्टर को डेट कर रहे हैं जिसकी बात खुद उन्होंने एक वीडियो में मानी।

शो 'द ट्रेटर्स' के विनर उर्फी जावेद और निकिता लुथरा बने, जिन्होंने आपस में 70 लाख की राशी बांटी। शो के आखिर में उर्फी और निकिता लुथरा ने पता लगा लिया था कि पूरव झा ही ट्रेटर हैं। शो के फिनाले से पहले ही अपूर्वा एलिमिनेट हो गई थीं। इसी के सतब अपूर्वा तब सुर्खियों में आई जब उन्होंने शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में अभद्र भाषा का प्रयोग किया था।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article