Anjali Arora Trolls For Dancing In Thailand Club: कंगना रनौत के धमाकेदार शो 'लॉकअप' से पहचान कायम करने वाली कच्चा बादाम गर्ल अंजली अरोड़ा अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अंजली अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन बहुत बार ऐसा हुआ है जब अंजली अरोड़ा ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं। वहीं अभी का हाल भी कुछ ऐसा ही लग रहा है। दरअसल, अंजली अरोड़ा अपने एक वायरल वीडियो के लिए बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। इस वीडियो में अंजली अरोड़ा (Anjali Arora) थाईलैंड के क्लब में डांस करती नजर आईं। लेकिन इस वीडियो को लेकर लोगों ने उन्हें ताने देना और इंटरनेट पर ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
'कच्चा बादाम' गर्ल अंजली अरोड़ा (Anjali Arora) के थाईलैंड क्लब से जुड़े वीडियो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गए। एक यूजर ने अंजली अरोड़ा के वीडियो को देख कमेंट किया, "मैं असमंजस में हूं कि अंजली अरोड़ा का प्रमोशन हुआ है या डिमोशन। अंजली अरोड़ा पहले रील्स में डांस करती थी, लेकिन अब वो बार में डांस कर रही है। थाईलैंड के बार से जुड़ा अंजली अरोड़ा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उन्हें बुरी तरह ट्रोल भी कर रहे हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "अंजली अरोड़ा की क्या मजबूरी रही होगी यार कि सीधा बार में नाचने चली गई।" एक यूजर ने अंजली अरोड़ा के वायरल वीडियो पर कमेंट किया, "मेरे विचार में बैंकॉक पटाया का डांस बार हो या भारत का डांस बार हो। किसी भी लड़कियों को बार में डांस नहीं करना चाहिए, इससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा खराब होती है। काम नहीं है तो किसी अन्य प्रोग्राम में कार्य कर लो, भले ही पैसा कम हो।"
अंजली अरोड़ा (Anjali Arora) को जहां कुछ लोगों ने बुरी तरह ट्रोल किया तो वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें सपोर्ट करते हुए भी नजर आए। एक यूजर ने अंजली का सपोर्ट करते हुए लिखा, "अंजली थाईलैंड के क्लब में परफॉर्म कर रही है। लोग इसपर इतना भड़क क्यों रहे हैं। ये उसका निजी फैसला है कि वो अपनी जीविका कमाने के लिए किस कला को चुनती है। काम पर ध्यान देते हैं और हर चीज पर भड़कना बंद करते हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "लोग अंजली अरोड़ा को थाईलैंड के ऑर्केस्ट्रा में डांस करने के लिए ट्रोल कर रहे हैं। भाई को नाच रही है, कोई चोरी नहीं कर रही।"
