वेब सीरीज

'3 साल से ब्लॉक है तू...'- वीडियो शेयर कर मुनव्वर फारूकी पर बिफरीं अंजली अरोड़ा, BB 17 विनर ने फिर पकड़ी चोरी

Anjali Arora Claims She Has Blocked Munawar Faruqui From 3 Years: 'लॉकअप' फेम अंजली अरोड़ा ने हाल ही में वीडियो शेयर कर दावा किया कि उन्होंने मुनव्वर फारूकी को पिछले 3 सालों से ब्लॉक किया हुआ है। उनकी इस बात पर मुनव्वर फारूकी ने फिर से पोल खोलने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Image

मुनव्वर फारूकी ने फिर पकड़ी अंजली अरोड़ा की चोरी

Anjali Arora Claims She Has Blocked Munawar Faruqui From 3 Years: 'लॉकअप' फेम अंजली अरोड़ा और मुनव्वर फारूकी का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुनव्वर फारूकी ने कुछ दिनों पहले अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जो कि उनके फोन की स्क्रीन रिकॉर्डिंग थी। मुनव्वर फारूकी ने वीडियो में बताया था कि अंजली अरोड़ा (Anjali Arora) ने दावा किया था कि उन्होंने 'बिग बॉस 17' विजेता को ब्लॉक किया हुआ है। लेकिन यहां तो ऐसा कुछ भी नहीं है। मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने खुद अंजली अरोड़ा को ब्लॉक करते हुए कहा कि चलो मैं ही काम आसान कर देता हूं। इस बात पर अब अंजली अरोड़ा का वीडियो सामने आया है।

अंजली अरोड़ा (Anjali Arora) ने अपने वीडियो में मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) के फैंस पर तंज कसने की कोशिश की। उन्होंने कहा, "मेरे ऊपर कुछ आरोप लग रहे हैं। लोगों की अंधभक्ति अभी भी जारी है। माना भेड़चाल जरूरी है, लेकिन इतनी भेड़चाल कैसे चल सकते हो। भाई एल्विश ने खुद देखा था, उसने देखा बात खत्म। मुझे किसी को सफाई देने की जरूरत नहीं है। लेकिन फिर भी मैंने स्क्रीन रिकॉर्डिंग शेयर की है, जो कि आप जाकर देख सकते हो। क्योंकि आप बाकी लोगों की बातों पर बहुत जल्दी विश्वास कर लेते हो।" अंजली अरोड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कहती नजर आईं, "मुझसे बच्चों का खेल खेला नहीं जाता है। लेकिन मेरे ऊपर बहुत आरोप लग रहे हैं। कहीं आप सोचो कि अंजली अब भी चुप रहेगी। भाई मुझे तुझसे घंटा फर्क नहीं पड़ता। तू ब्लॉक पड़ा है तीन साल से।"

लेकिन अंजली अरोड़ा (Anjali Arora) ये स्क्रीन रिकॉर्डिंग देख मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) भी शांत नहीं बैठे। उन्होंने अपने ब्रॉडकास्ट चैनल पर अंजली अरोड़ा के वीडियो पर रिएक्शन देते हुए कहा, "जब आप किसी को ब्लॉक करते हो तो आपसे पूछा जाता है कि इनके बाकी एकाउंट को भी ब्लॉक करना है या नहीं? ये ऑप्शन तब होता है, जब आपके पास अधिकार होता है। लेकिन मैंने खुद ब्लॉक किया हुआ है तो ये अधिकार ही नहीं आ रहा है। ब्लॉक आदमी को ब्लॉक करते हो तो ऑप्शन ही नहीं आता है। एल्विश ने देख लिया तो क्या हुआ, ब्लॉक किया होगा फिर बाद में अनब्लॉक कर दिया होगा देखने के लिए।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article