वेब सीरीज

Alliance: 'हम उन्हें खो भी सकते थे' Sohail Khan ने पिता सलीम खान की बिगड़ी तबीयत पर दिया रिएक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 5, 2026, 08:38 PM IST

Sohail Khan on Salim Khan Health: शो अलायंस में सोहेल खान और नीति टेलर ने कई ऐसे खुलासे किए जिसने लोगों को हैरान कर दिया। सोहेल खान ने अपने पिता सलीम खान की हेल्थ को लेकर बोला, तो वही

Image

सोहेल खान ने सलीम खान को लेकर कही ये बात (Image Source: Zoom/ Prime Video)

Sohail Khan on Salim Khan Health: बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान (Sohail Khan) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा ओटीटी शो अलायंस (Alliance) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सोहेल खान ने इस शो में एंट्री करने के बाद से धमाल मचा रखा है। इसी बीच शो अलायंस का नया एपिसोड सामने आया है। टीम बदलने के बाद माहौल पूरी तरह बदल गया। इसी बीच नीति टेलर ने पहली बार अपने पुराने रिश्ते का दर्द सबके सामने रखा। वहीं सोहेल खान अपने पिता सलीम खान की तबीयत को याद करते हुए इमोशनल हो गए। उन्होंने कहा कि जिंदगी में परिवार के साथ समय बिताने से बढ़कर कुछ नहीं होता।

सोहेल खान ने पिता को लेकर कही ये बात

सोहेल खान ने शो में अपने मां-पापा के साथ रिश्ते को लेकर भी दिल की बात कही। उन्होंने बताया कि वो अपना ज्यादातर समय अपने मां-पापा के साथ बिताना पसंद करते हैं, क्योंकि उनके लिए किसी अपने को दिया गया समय सबसे बड़ा तोहफा होता है। इसी दौरान उन्होंने अपने पिता सलीम खान की तबीयत बिगड़ने का एक किस्सा भी सुनाया। सोहेल ने कहा, 'मैं अपना ज्यादातर वक्त अपने मां-पापा के साथ ही बिताता हूं, क्योंकि मुझे लगता है कि किसी अपने को आप सबसे कीमती चीज अगर दे सकते हैं, तो वो आपका समय है।' उस मुश्किल पल को याद करते हुए उन्होंने कहा, 'उस वक्त मेरी तो जान ही निकल गई थी। डॉक्टर ने कहा था कि हम उन्हें खो भी सकते हैं। मेरे मां-पिता ही मेरी पूरी दुनिया हैं।'

नीति टेलर ने किया ये खुलासा

शो का सबसे इमोशनल पल तब आया, जब नीति टेलर ने मिनी माथुर, रुही दोसानी और देलबार आर्या के सामने अपनी पुरानी जिंदगी का दर्द शेयर किया। नीति ने बताया कि उनका एक्स बॉयफ्रेंड उनके साथ मारपीट करता था। उन्होंने अपने हाथ पर बना निशान दिखाते हुए कहा कि एक बार उसने सिगरेट से उन्हें जला दिया था। नीति ने कहा, 'वो बहुत गुस्सैल था और उसका बर्ताव भी ठीक नहीं था। एक रात उसके बर्थडे पर बात इतनी बिगड़ गई कि उसने मुझे थप्पड़ मार दिया। उसके बाद मैंने उसी वक्त तय कर लिया कि अब बस, यहीं सब खत्म। मैंने उसे छोड़ दिया। उस समय मैं बहुत छोटी थी, इसलिए लोगों को पहचानना मेरे लिए आसान नहीं था। कभी-कभी जब आप बहुत इमोशनल होते हैं, तो सामने वाले का असली चेहरा समझ ही नहीं पाते।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article