वेब सीरीज

Adnaan Shaikh बहन के आरोपों को ठेंगा दिखाकर बीवी संग पहुंचें उमराह करने, मां-बाप और जरूरतमंदों के लिए की दुआ

Adnaan Shaikh Performs Umrah With Wife Ayesha Shaikh: 'बिग बॉस ओटीटी 3' फेम अदनान शेख काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। अदनान शेख पर बहन ने गंभीर आरोप लगाए थे। लेकिन इन सबको किनारे करते हुए वह अपनी पत्नी आयशा शेख के साथ उमराह करने पहुंचे। इससे जुड़ी तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

Image

अदनान शेख ने पत्नी संग किया उमराह

Adnaan Shaikh Performs Umrah With Wife Ayesha Shaikh: 'बिग बॉस ओटीटी 3' फेम अदनान शेख अपनी शादी के बाद से ही खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। अदनान शेख की शादी काफी चर्चा में रही थी, लेकिन इसके तुरंत बाद ही उनकी बहन इफ्फत शेख ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। साथ ही अदनान शेख पर मारपीट के आरोप तक लगाए। अदनान शेख की बहन का कहना था कि उनका भाई उनकी पढ़ाई के खिलाफ थे और इस चीज पर उनके साथ मारपीट भी करते थे। लेकिन अदनान शेख (Adnaan Shaikh) के पिता अब्दुल माबूद शेख ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया, साथ ही अपनी बेटी के लिए कहा कि ऐसी औलाद से बेहतर बेऔलाद होना है। दूसरी ओर अदनान शेख ने भी बहन पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया। वहीं अब अदनान शेख अपनी पत्नी आयशा शेख के साथ उमराह करने पहुंचे।

अदनान शेख (Adnaan Shaikh) ने पत्नी आयशा शेख के साथ कुछ तस्वीरें और वीडियोज भी साझा की हैं, जो हरम शरीफ से जुड़ी हुई हैं। इन तस्वीरों में अदनान शेख की खुशी सातवें आसमान पर नजर आई। उन्होंने अपनी तस्वीरों को साझा करते हुए परिवार और जरूरतमंदों के लिए दुआ की। अदनान शेख ने कैप्शन में लिखा, "अल्लाह का शुक्र है, अल्लाहू अकबर। मैं बहुत आभारी हूं कि मुझे अपनी पत्नी के साथ हरम शरीफ आने का मौका मिला। ये हमारा दूसरा उमराह है। अल्लाह मेरे अम्मी और अब्बा को जल्दी से ठीक कर दें। जो कोई बीमारी, परेशानी, तंगी और जिंदगी में दूसरी मुसीबतों से जूझ रहा है, अल्लाह उन सभी को हल करके उसकी जिंदगी आसान करें। आमीन।"

अदनान शेख (Adnaan Shaikh) और उनकी पत्नी आयशा शेख की इन फोटोज पर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि अदनान शेख की पत्नी को लेकर कहा गया था कि उनका असली नाम रिद्धी जाधव है और वह एयरहॉस्टेस थीं। हालांकि अदनान शेख ने बताया था कि उनका कब धर्म परिवर्तन हुआ, इस बारे में अदनान के साथ-साथ उन्हें भी नहीं मालूम।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article