वेब सीरीज

Adnaan Shaikh ने बहन की हरकतों पर किया पलटवार, मानहानि का मुकदमा दायर कर लेंगे एक-एक चीज का बदला

Adnaan Shaikh Files Defamation Against Sister Iffat Shaikh: 'बिग बॉस ओटीटी 3' फेम अदनान शेख बीते कई दिनों से पारिवारिक मसलों के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं बीते दिन अदनान शेख ने अपनी बहन इफ्फत शेख के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है, साथ ही वह पुलिस स्टेशन के बाहर भी नजर आए।

Image

अदनान शेख ने बहन के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Adnaan Shaikh Files Defamation Against Sister Iffat Shaikh: 'बिग बॉस ओटीटी 3' फेम अदनान शेख अपनी शादी के बाद से ही काफी चर्चा में बने हुए हैं। अदनान शेख की बहन ने उनपर आरोप लगाया था कि 'बिग बॉस ओटीटी 3' फेम ने उनपर हाथ उठाया था। इफ्फत शेख ने मीडिया में इंटरव्यू दिया था कि अदनान शेख उनकी पढ़ाई के खिलाफ थे, साथ ही पढ़ाई के लिए उनके साथ मारपीट भी की थी। लेकिन वहीं अदनान शेख के पिता ने टेली टॉक/टाइम्स नाउ संग बातचीत के दौरान बेटी इफ्फत शेख की एक-एक हरकतों का खुलासा किया। यहां तक कि ये भी कहा कि मैं अपनी बेटी की शक्ल नहीं देखना चाहता। वहीं अब अदनान शेख (Adnaan Shaikh) ने अपनी बहन इफ्फत शेख के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। उन्होंने इफ्फत शेख (Iffat Shaikh) के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है।

अदनान शेख (Adnaan Shaikh) को बीते दिन मुंबई के ढिंढोशी पुलिस स्टेशन के बाहर स्पॉट भी किया गया था। अदनान शेख ने इस दौरान मीडिया संग बातचीत की और बताया कि मैंने इफ्फत शेख (Iffat Shaikh) के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। अदनान ने इस सिलसिले में कहा, "बहुत वक्त से मैं इन चीजों को नजरअंदाज कर रहा हूं। मैं चाह रहा था कि घर की कोई भी चीजें बाहर न जाएं, लेकिन मैंने देखा कि मेरे परिवार को शामिल किया जा रहा है। मेरी बीवी के साथ-साथ मेरे मां-बाप के खिलाफ भी गलत चीजें कही गई हैं। मेरे पापा के बारे में भी मेरे बहन के पति ने फालतू कही हैं और गाली-गलौज की हैं। इसलिए मेरे पिता ने ही बोला है कि मैं कानूनी एक्शन लूं।" इसपर अदनान शेख से सवाल किया गया कि लेकिन वो तो आपकी बहन है, जिसपर 'बिग बॉस ओटीटी 3' फेम ने कहा, "मेरे घर की थी, तभी तो मैं घर की बातें बाहर नहीं ला रहा था। है तो वो भी हमारा ही खून।"

अदनान शेख (Adnaan Shaikh) यहीं नहीं रुके। उन्होंने इस दौरान बताया कि उन्हें शादी से पहले भी धमकियां मिली थीं। अदनान शेख ने दावा किया कि उनके पास सारा सबूत है और उन्होंने वो सभी चीजें वकील को दे दी हैं। बता दें कि अदनान शेख की बहन ने बताया था कि उन्हें आत्महत्या के ख्याल आने लगे हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article