Aashiqui 3 Film Actress: कुछ दिन पहले फिल्म आशिकी 3 (Aashiqui 3) का अनाउंसमेंट हुआ था। जैसे ही आशिकी 3 (Aashiqui 3 Film) के मेकर्स ने इसका अनाउंसमेंट किया वैसे ही सिनेमा प्रेमी काफी उत्साहित हो गए। आशिकी (Aashiqui Film) और आशिकी 2 (Aashiqui 2 Film), यह दोनों ही फिल्में बड़े पर्दे पर तहलका मचा चुकी हैं। ऐसे में दर्शक लंबे समय से इस फिल्म के तीसरे सीक्वल का इंतजार कर रहे थे। अनुराग बसु (Anurag Basu)फिल्म आशिकी 3 का निर्देशन करने वाले हैं जिसमें कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। जैसे ही फिल्म मेकर्स ने इस फिल्म का अनाउंसमेंट किया था वैसे ही यह खबरें आने लगी थीं कि टीवी अदाकारा जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) अब इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं (Aashiqui 3 Film Cast)।
जेनिफर विंगेट नहीं होंगी लीडिंग लेडी
एक तरफ जहां यह खबरें आ रही थीं कि आशिकी 3 के जरिए जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) अब बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने वाली हैं। वहीं, दर्शक यह डिमांड कर रहे थे कि आशिकी 3 में कार्तिक आर्यन (Aashiqui 3 Actor) की जोड़ी श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के साथ बने। बहुत सारे लोगों ने अपनी इच्छा जताई थी कि इस फिल्म में श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) को कास्ट करना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं होगा, बॉलीवुड लाइफ की एक खबर के अनुसार, ना जेनिफर ना श्रद्धा, बल्कि कोई और एक्ट्रेस इस फिल्म में नजर आएगी (Aasiqui 3 Actress)। एक सूत्र ने यह जानकारी दी है कि इस फिल्म के मेकर्स अब एक नए चेहरे की तलाश कर रहे हैं। सूत्र के अनुसार, फिल्म मेकर्स एक नए चेहरे की तलाश कर रहे हैं जो मॉडलिंग के साथ ऐड सर्किट में भी मशहूर हो।

Neither Jennifer Winget Nor Shraddha Kapoor Will Be Seen Opposite Kartik Aaryan In Film Aashiqui 3
आशिकी फ्रेंचाइजी में हमेशा नए चेहरे ही नजर आए हैं। फिल्म आशिकी से राहुल रॉय और अनु अग्रवाल ने डेब्यू किया था। वहीं, आशिकी 2 में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय नजर आए थे। आशिकी 2 श्रद्धा कपूर की तीसरी फिल्म थी और यह आदित्य रॉय की पहली फिल्म थी जिसमें वह लीड एक्टर थे। फिलहाल यह तो पता चल गया है कि आशिकी 3 में कार्तिक आर्यन नजर आने वाले हैं ऐसे में यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि इस फिल्म में उनकी जोड़ी किस एक्ट्रेस के साथ बनेगी।
