एंटरटेनमेंट

Bollywood Celebs Bungalows In Abroad: बॉलीवुड के इन सेलेब्स के विदेशों में हैं आलीशान बंगले, कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे आप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिवांगी चौहान
  • Updated Dec 21, 2022, 01:40 PM IST

These Stars Have Luxurious Houses Abroad: बॉलीवुड के एक्टर-एक्ट्रेस ने मुंबई के अलावा विदेशों में भी अपना बंगला खरीद रखा है। मोटी फीस वसूलने वाले एक्टर-एक्ट्रेस ने दुबई, कनाडा, अमेरिका के कई शहरों में आलीशान बंगले खरीद रखे है। इनके बंगलों की कीमत करोड़ों रुपए है। अक्सर एक्ट्रेस-एक्ट्रेस वहां जाकर छुट्टियां बिताते हैं।

Image

बॉलीवुड के सेलेब्स के विदेशों में हैं आलीशान बंगले

KEY HIGHLIGHTS
  • शाहरुख खान से मल्लिका शेरावत तक का विदेश में है आलीशान बंगला
  • दुबई से लेकर कैलिफोर्निया तक कलाकारों ने खरीद रखा है बंगल
  • बुर्ज खलीफा के 140वें फ्लोर पर था शिल्पा शेट्टी का फ्लैट

Bollywood News: बॉलीवुड स्टार्स की अपकमिंग फिल्मों से लेकर उनकी पर्सनल लाइफ तक से उनके फैंस अपडेट रहना चाहते हैं। खासतौर पर फैंस में अपने चेहते कलाकारों की लाइफस्टाइल को लेकर उत्सुकता रहती है। ऐसे में हम आपको कुछ कलाकारों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने विदेशों में आलीशान बंगला खरीद रखा है। इनके बंगलों की खूबसूरती देखकर आप दंग रह जाएंगे।

इंडस्ट्री के किंग शाहरुख खान ने दुबई के पाम जुमेरह में शानदार आशियाना खरीद रखा है। उनके इस बंगले में छह बेडरूम हैं। शिल्पा शेट्टी ने लंदन में राजमहल नाम का बंगला खरीद रखा है। इसके अलावा दुबई में एक फ्लैट है। एक्ट्रेस का एक फ्लैट बुर्ज खलीफा के 140वें फ्लोर पर भी था, जिसे बाद में शिल्पा ने बेच दिया। इसके बाद उन्होंने दुबई के सबसे पॉश इलाके पाम जुमेराह में एक बंगला खरीदा है।

अनिल कपूर ने भी दुबई में खरीद रखा है फ्लैट

दुबई कपूर परिवार का भी पसंदीदा शहर है। एक्टर अनिल कपूर ने 2017 में यहां दो बेडरूम का एक फ्लैट खरीदा था। यह फ्लैट उनकी पत्नी सुनिता कपूर ने बुक किया था। सलमान खान ने भी यहां एक बंगला खरीदा हुआ है। अपने अक्सर अपने दोस्तों के साथ यहां छुट्टियां मनाते हैं। अक्षय कुमार ने कनाडा और मॉरीशस में आलीशान बंगला खरीद रखा है। इन्होंने मेपल लीफ कैपिटल में आलीशान बंगला और कुछ अपार्टमेंट खरीदे हैं। इतना ही नहीं टोरंटो में एक पहाड़ खरीद हुए हैं। एक्टर ने कनाडा की नागरिकता भी ले रखी है।

प्रियंका चोपड़ा और सनी लियोन का लॉस एंजिल्स में विला

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका में लॉस एंजिल्स में विला खरीदा हुआ है। बंगले की कीमत 20 मिलियन डॉलर (भारतीय रुपए में 144 करोड़) है। 20 हज़ार स्क्वायर फीट के बंगले में 11 बाथरूम और सात बेडरूम हैं। बंगले की छत पर स्विमिंग पूल है। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का न्यूयॉर्क के मैनहटन में आलीशान बंगला है। दोनों ने इसे 2016 में खरीदा है। सनी लियोन ने 2017 में लॉस एंजेलिस के बेवर्ली हिल्स में एक बड़ा बंगला खरीदा है। बंगले में 5 बेडरूम, एक स्विमिंग पूल, होम थियेटर और बड़ा सा गार्डन है।

मल्लिका शेरावत का कैलिफोर्निया में बेहद खूबसूरत महल

मल्लिका शेरावत मुंबई से ज्यादा विदेशों में ही रहती हैं। इन्होंने कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में एक महल खरीद रखा है। वह वहां अक्सर आती-जाती रहती हैं। कई बार एक्ट्रेस ने बंगले का वीडियो शेयर भी किया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article