Deepika Padukone unveil fifa world cup 2022 trophy: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में भाग लेने के लिए कतर पहुंच चुकी हैं। मैच से पहले एक्ट्रेस ने सबके सामने ट्रॉफी की झलक पेश की। तमाम कंट्रोवर्सीज के बीच बॉलीवुड डीवा फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फिनाले में पहुंचीं। सोशल मीडिया पर दीपिका की तस्वीरें शेयर की जा रही हैं।
तस्वीरों में दीपिका पादुकोण को फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। दीपिका के चेहरे की मुस्कान बता रही है, वो फीफा वर्ल्ड कप का हिस्सा बन कर बेहद खुश हैं। फीफा वर्ल्ड कप फिनाले में दीपिका के चेहरे का ग्लो और क्लासी लुक सबका दिल चुराता दिखा। ब्लैक कलर के बूट, ड्रेस और ब्राउन कलर की जैकट पहने हुए दीपिका बेहद स्टनिंग लग रही हैं।
पठान को लेकर क्यों हुई कंट्रोवर्सी
दीपिका इन दिनों कॉन्ट्रोवर्सी में भी घिरी हुई हैं। 12 दिसबंर को पठान फिल्म का पहला गाना बेशर्म रंग रिलीज हुआ था, इसी गाने के वायरल होने के बाद से दीपिका विवादों में हैं। गाने में एक्ट्रेस ने कई बोल्ड सीन्स दिए हैं। साथ ही दीपिका इसमें ओरेंज कलर की बिकिनी पहने हैं जिसे कुछ संगठन भगवा बिकिनी बता रहे हैं।
इन फिल्मों का हिस्सा बनेंगी दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण इन दिनों रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस को लेकर चर्चा में हैं और इसमें उनका एक खास रोल होगा। इसके अलावा दीपिका, शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ 'पठान' में भी नजर आने वाली हैं। फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली है। आगे दीपिका के पास प्रभास के साथ प्रोजेक्ट के, ऋतिक रोशन के साथ फाइटर और अमिताभ बच्चन के साथ द इंटर्न रीमेक भी है। हाल ही में रोहित शेट्टी ने घोषणा की है कि दीपिका उनकी फिल्म सिंघम 3 में अजय देवगन के साथ दिखाई देंगी।
