बॉलीवुड

Namrata Shirodkar को पति Mahesh Babu की वजह से छोड़नी पड़ी एक्टिंग, अदाकारा ने सालों बाद किया खुलासा

Namrata Shirodkar on leaving acting: अदाकारा नम्रता शिरोडकर (Namrata Shirodkar) ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि उन्होंने अपने पति महेश बाबू (Mahesh Babu) की वजह से एक्टिंग छोड़ी थी। महेश बाबू ने शादी से पहले यह शर्त रखी थी कि शादी के बाद मैं काम नहीं करूंगी। मुझे यह शर्त स्वीकार थी, जिस कारण हम लोगों ने शादी की और नई जिंदगी शुरू की।

Image

Namrata Shirodkar को पति Mahesh Babu की वजह से छोड़नी पड़ी एक्टिंग

Namrata Shirodkar on leaving acting: फिल्म वास्तव में संजय दत्त के अपोजिट नजर आईं अदाकारा नम्रता शिरोडकर तो सभी को याद होंगी। नम्रता शिरोडकर (Namrata Shirodkar) एक वक्त जानी-मानी अदाकारा थीं, जिनकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही थी लेकिन उन्होंने सबकुछ छोड़कर साउथ सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) के साथ शादी करने का फैसला ले लिया था। नम्रता शिरोडकर के इस फैसले ने लोगों को चौंकाकर रख दिया और सभी ये सवाल पूछने लगे कि जब करियर ठीक चल रहा है तो नम्रता ने शादी करने का फैसला क्यों लिया? अदाकारा नम्रता शिरोडकर ने सालों बाद इस सवाल का जवाब दिया है।

अदाकारा नम्रता शिरोडकर ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया है कि उन्होंने पति महेश बाबू की वजह से एक्टिंग की दुनिया को बाय बोला था। नम्रता के अनुसार महेश बाबू ने उनके सामने यह शर्त रखी थी कि अगर वो उनसे शादी करना चाहती हैं तो एक्टिंग छोड़नी होगी। नम्रता ने महेश बाबू की ये शर्त मानी और उनके साथ घर बसा लिया।

नम्रता शिरोडकर के अनुसार, ‘महेश बाबू इस बात को लेकर बहुत क्लियर थे कि उन्हें काम करने वाली पत्नी नहीं चाहिए। अगर मैं सेम ऑफिस में ही काम करती तो भी वो मुझे काम छोड़ने को बोलते। हम एक-दूसरे के बारे में कुछ चीजें समझते थे। शादी से पहले हमने यह फैसला लिया था कि हम पहले एक फ्लैट में रहेंगे और उसके बाद बंगले में शिफ्ट होंगे। मैं मुंबई की रहने वाली थी, तो मुझे पता नहीं था कि बंगले में कैसे फिट हुआ जाएगा। मैं बंगले में रहने से डरती थी तो वो मेरे साथ फ्लैट में शिफ्ट हुए।’

नम्रता शिरोडकर आगे कहती हैं, ‘शादी से पहले ये मेरी शर्त थी कि मैं अगर हैदराबाद जाऊंगी तो अपार्टमेंट में रहूंगी। इसी तरह से वो क्लियर थे कि मैं काम नहीं करूंगी। यही कारण था कि शादी से पहले मैंने अपनी फिल्म खत्म करने का फैसला किया था। जब हमारी शादी हुई तो मेरे पास काम नहीं था, मैंने अपनी सारी फिल्में पूरी कर ली थीं। हम ची

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article