बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) अपने दोस्तों का साथ हमेशा देते हैं। सलमान और अक्षय ने कई फिल्मों में एक- दूसरे के साथ काम किया है और कुछ फिल्मों में तो स्पेशल अपीयेंरस और कैमियो रोल भी प्ले किए हैं। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और सलमान का ब्रोमेंस एक बार फिर सुर्खियों में है। टाइगर 3 एक्टर ने अक्षय कुमार का थ्रोबैक वीडियो शेयर करते हुए इमोशनल नोट लिखा है। भाईजान के इमोशनल नोट पर अक्षय कुमार ने भी रिएक्ट किया है। दोनों के बीच की बात सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
वीडियो में अक्षय कुमार अपनी बहन का मैसेज देखकर काफी इमोशनल हो जाते हैं। अक्षय की बहन अलका कहती हैं आप मेरा सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम है और पिता के जाने के बाद आपने हम सब की जरूरतों का ध्यान रखा। इस मैसेज को देखने के बाद अक्षय कुमार काफी इमोशनल हो जाते हैं। अक्षय का ये वीडियो रक्षाबंधन के समय का है। अक्षय कुमार के इस वीडियो पर सलमान खान ने अब रिएक्ट किया है।
भाईजान ने अक्षय के लिखा इमोशनल मैसेज

akshay
एक्टर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा था, मुझे कुछ ऐसा मिला है जिसे आप सभी को शेयर करना चाहिए। भगवान आपको आशीर्वाद दे अक्की, आप सच में शानदार हैं। ये देखकर बहुत अच्छा लगा। आप फिट रहें। आप बहुत खुदकिश्मत है। भगवान हमेशा आपके साथ रहें। सलमान खान का जेश्चर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। भाईजान के मैसेज पर अक्षय कुमार ने रिएक्ट करते हुए कहा कि भगवान आपको भी खुश रखें। बहुत अच्छा लगा।
वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों किसी का भाई किसी की जान में नजर आएंगे। इसके अलावा वो कैटरीना के साथ टाइगर 3 में भी दिखाई देंगे। अक्षय कुमार के लिए ये साल कुछ खास नहीं रहा। एक्टर के पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। एक्टर अगले साल छत्रपति शिवाजी महराज, OMG2 और कैप्सूल में दिखाई देंगे।
