एंटरटेनमेंट

इन अभिनेत्रियों ने अमीर बिजनेसमैन को बनाया अपना लाइफ पार्टनर, हंसिका से लेकर प्रीति जिंटा तक के नाम शामिल

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 27, 2022, 03:30 PM IST

बॉलीवुड सितारों की लाइफ काफी चकाचौंध भरी होती है। इनकी जिंदगी से जुड़े हर बात पर फैंस की नजर बनी रहती है। कभी इनके अफेयर की खबरें आम हो जाती हैं तो कभी ब्रेकअप से लोग हैरान हो जाते हैं। लेकिन बॉलीवुड की ऐसी कई एक्ट्रेस हैं, जिनके अफेयर की खबरें तो बॉलीवुड सितारों के साथ ही उड़ी, लेकिन जब शादी की बारी आई तो इन हसीनाओं ने अमीर बिजनेसमैन को अपना हमसफर बनाया।

Image

बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने अमीर बिजनेसमैन को बनाया अपना लाइफ पार्टनर

KEY HIGHLIGHTS
  • बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेस ने अमीर बिजनेसमैन को बनाया हमसफर
  • लिस्ट में सोनम कपूर से लेकर प्रीति जिंटा तक के नाम शामिल
  • बॉलीवुड स्टार्स को छोड़ बिजनेसमैन से की शादी


Bollywood Actresses and Rich Partners: हाल ही में 4 दिसंबर की साउथ और टीवी की फेमस एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने जाने माने बिजनेसमैन सोहेल कथूरिया संग शादी करके अपने फैंस को सरप्राइज देने का काम किया है। लेकिन आपको बता दें कि हंसिका इंडस्ट्री की ऐसी पहली एक्ट्रेस नहीं हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री के लड़कों को छोड़ अमीर बिजनेसमैन को अपना लाइफ पार्टनर बनाया हो। इस लिस्ट में बॉलीवुड की कई टॉप की एक्ट्रेसेस के नाम शामिल हैं।

सोनम कपूर

अनिल कपूर की लाडली बेटी सोनम कपूर के चाहने वाले लाखों में हैं। लेकिन एक्ट्रेस ने शादी के लिए किसी फिल्म स्टार को न चुनकर बिजनेसमैन को चुना। साल 2018 में सोनम ने दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की। जानकारी हो कि सोनम कपूर के पति आनंद क्लोदिंग ब्रांड 'भाने' के ओनर हैं। इसके अलावा वो अपने फैमिली बिजनेस 'शाही एक्सपोर्ट' का भी हिस्सा हैं। इसमें वो एमडी का पोस्ट संभालते हैं।

शिल्पा शेट्टी

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी किसी स्टार को न चुनकर बिजनेसमैन को अपना जीवनसाथी बनाया है। साल 2009 में शिल्पा ने राज कुंद्रा से शादी की थी। राज कुंद्रा एक एनआरआई बिजनेसमैन हैं। हालांकि अब तो उन्होंने भारत में भी कई बिजनेस स्टार्ट किया है।

दीया मिर्जा

साल 2021 में दीया मिर्जा ने दूसरी बार वैभव रेखी से शादी की है। इनका बिजनेस मुंबई बेस्ड ही है। वो पिरामल फंड मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक होने के साथ-साथ फाइनेंशियल इन्वेस्टर भी हैं।

ईशा देओल

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की लाडली बेटी ईशा देओल ने भी शादी के लिए बिजनेसमैन को ही चुना है। ईशा ने साल 2012 में भरत तख्तानी से शादी की है, जो एक डायमंड मर्चेंट हैं।

प्रीति जिंटा

बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने अमेरिका की एक पनबिजली कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट से शादी की है, जिनका नाम जीन गुडएनफ है। प्रीति ने इनसे साल 2016 में शादी की थी। शादी से पहले इन्होंने काफी टाइम तक एक-दूसरे को डेट किया था।

जूही चावला

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस जूही चावला ने साल 1995 में जय मेहता से शादी की थी। जय मेहता मल्टीनेशनल कंपनी मेहता ग्रुप के मालिक हैं। इसके अलावा उनकी सीमेंट की भी दो कंपनियां हैं। यही नहीं वो आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के को-ओनर भी हैं।

अमृता अरोड़ा

एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा ने कॉलेज के अपने पुराने दोस्त शकील लडक से शादी की है, जो कि एक बड़े बिजनेसमैन हैं। दरअसल शकील लडक मुंबई की ही कंस्ट्रकशन कंपनी रेस्टोन ग्रुप के ओनर हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article