Yuvika Chaudhary On Second Prengnacy: टीवी और बॉलीवुड में अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली युविका चौधरी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। युविका चौधरी और प्रिंस नरुला टीवी की सबसे चहेती जोड़ी हैं, जिन्हें फैंस का भरपूर प्यार मिलता है। दोनों ने साल 2018 में शादी रचाई थी। वहीं 2024 में प्रिंस नरूला और युविका चौधरी पहली बार मम्मी-पापा बने। युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) ने बेटी को जन्म दिया था, जिसका नाम कपल ने मिलकर एकलीन रखा। वहीं अपने लेटेस्ट व्लॉग में युविका चौधरी बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं, जिसे लेकर अटकलें लगने लगीं कि प्रिंस नरूला (Prince Narula) और युविका चौधरी के घर दूसरी बार किलकारी गूंजने वाली है। युविका चौधरी ने भी अपने वीडियो में कहा कि दोस्तों देखिए मैं दूसरी बार प्रेग्नेंट हो गई हूं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'ऐसे व्यक्ति के साथ काम...' Prince Narula संग प्रोजेक्ट को Elvish Yadav ने मारी लात, दोनों के बीच बढ़ी दुश्मनी?

Yuvika Chaudhary हैं दूसरी बार प्रेग्नेंट?
युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) ने अपने व्लॉग में कहा, "दोस्तों ये मजाक है, ये सब सिर्फ विज्ञापन के लिए है।" बता दें कि वीडियो में युविका चौधरी लैवेंडर कलर की ड्रेस में नजर आईं, जिसमें वह बेहद प्यारी लगीं। युविका चौधरी और प्रिंस नरूला की प्रेम कहानी की बात करें तो दोनों की पहली मुलाकात 'बिग बॉस 9' में हुई थी। इस शो में दोनों दोस्त बने और धीरे-धीरे प्रिंस और युविका की दोस्ती प्यार में बदल गई।
