टीवी मसाला

'ऐसे व्यक्ति के साथ काम...' Prince Narula संग प्रोजेक्ट को Elvish Yadav ने मारी लात, दोनों के बीच बढ़ी दुश्मनी?

Elvish Yadav Rejected Project With Prince Narula: हाल ही में एल्विश यादव ने प्रिंस नरूला से जुड़ा ऐसा बयान दिया है, जिससे साफ हो गया है कि दोनों ने एक दूसरे से पूरी तरह दूरी बना ली है।

Image

prince narula -elvish yadav (photo credit- instagram)

Elvish Yadav Rejected Project With Prince Narula: रियलिटी शो स्टार प्रिंस नरूला और एल्विश यादव (Elvish Yadav) के बीच की तनातनी किसी से छुपी नहीं है। दोनों एमटीवी के शो रोडीज में काफी ज्यादा झगड़ चुके हैं, जिसके बाद से ही प्रिंस और एल्विश के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दिनों ऐसा दिखाया जा रहा था कि एल्विश यादव का प्रिंस नरूला (Prince Narula) के साथ विवाद खत्म हो गया है, लेकिन अब उन्होंने प्रिंस संग अपने तनाव साफ कर दिया है। एल्विश ने प्रिंस के साथ प्रोजेक्ट को ठुकरा दिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Naagin 7 के रैप-अप पार्टी में Priyanka Chahar Choudhary ने काटा बवाल, Kanika Mann को दी कांटे की टक्कर)

एल्विश यादव ने प्रिंस नरूला संग काम को मारी लात

हाल ही में एल्विश यादव नयनदीप रक्षित के पॉडकास्ट में शामिल हुए। इस मौके पर एल्विश यादव ने खुलकर प्रिंस नरूला संग काम करने पर बात की और बताया कि वह ऐसे किसी इंसान के साथ काम नहीं करना चाहते हैं। पॉडकास्ट में एल्विश यादव से प्रिंस नरूला संग चल रहे विवाद के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, 'कोई मुझे किसी ऐसे व्यक्ति के साथ काम करने के लिए मजबूर नहीं कर सकता, जिसके साथ मैं काम नहीं करना चाहता।' एल्विश यादव का ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस अब इस बात को मानकर बैठ गए हैं कि दोनों कलाकार के बीच प्रोफेशनल सुलह की कोई गुंजाइशन नहीं है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: अरमान की बीमारी जान अभिरा को लगेगा सदमा, जंगली बिल्लियां बनेंगी मुक्ति-मायरा)

एल्विश यादव और प्रिंस नरूला का विवाद

बता दें कि रोडीज के सेट पर प्रिंस नरूला और एल्विश यादव के बीच काफी बार विवाद हुआ था और ये विवाद झड़प में भी बदला था। ग्रैंड फिनाले के दौरान भी प्रिंस ने एल्विश यादव के सांप के जहर वाले विवाद का मजाक उड़ाया था। प्रिंस ने एल्विश को सांप कहा था। इस वजह से दोनों के बीच दुश्मनी बढ़ गई, जो शो के बाद भी नजर आई। प्रिंस की तरफ से एल्विश पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने कुछ लोगों से धमकी भरे फोन भी करवाए हैं। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर भी दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ काफी कुछ कहा है। इतना ही नहीं, प्रिंस नरूला ने 'बोलेरो' गाने से एल्विश यादव का चेहरा तक ब्लर करवा दिया था।
Kavita
कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें
End of Article