टीवी मसाला

तलाक की अफवाहों की युविका चौधरी ने बताई सच्चाई, प्रिंस नरूला से दूर रहने की वजह का भी किया खुलासा

Yuvika Choudhary Clear the Rumours of Divorce: हाल ही में अपने इंटरव्यू में युविका चौधरी ने अपने और प्रिंस के रिश्ते पर खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने क्यों प्रिंस से दूरी बनाई थी। डिवोर्स की खबरों पर युविका ने साफ-साफ जवाब दे दिया है, जिसे सुनकर फैंस का दिल भी खुश हो जाएगा।

Image

Yuvika Choudhary Clear the Rumours of Divorce

Yuvika Choudhary Clear the Rumours of Divorce: टीवी अभिनेत्री और एक्टर प्रिंस नरूला ( Prince Narula) की पत्नी युविका चौधरी हाल( Yuvika Choudhary) ही में मां बनी है। एक्ट्रेस ने एक नन्ही बेटी को जन्म दिया है। जैसे ही उनके घर में बेटी होने की खुशियां आई वैसे ही सोशल मीडिया पर कपल के तलाक होने की अफवाह भी उड़ने लगी थी। दरअसल प्रिंस नरूला ने खुद अपने फैंस को यह बात बताई थी कि जब युविका की डिलीवरी होने वाली थी तब उनकी पत्नी ने उन्हें बताया नहीं। जिसके बाद से तलाक की अटकलें लगनी शुरू हो गई। अब जाकर युविका चौधरी ने इन अफवाहों पर रिएक्ट किया है और सच बताया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ लेटेस्ट चैट में युविका चौधरी( Yuvika Choudhary) ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि मां बनने के बाद उनकी लाइफ बिल्कुल बदल गई है। अब उनके ऊपर डबल जिम्मेदारियाँ आ गई है। युविका चौधरी ने बताया कि लोगों ने मेरे और प्रिंस के तलाक की खूब अफवाहें उड़ाई थी। लेकिन इसमें से कुछ भी सच नहीं है, लोगों ने मेरे ब्लॉग में प्रिंस नरूला को देखा नहीं तो डिवोर्स का अनुमान लगने शुरू हो गए। लेकिन मैं बता दूं कि प्रिंस नरूला ने मेरा बहुत साथ दिया है। वह हर कदम पर मेरे साथ खड़ा रहा है। जब मैं प्रेग्नेंट थी तब प्रिंस हमारे लिए काम कर रहा था। हमारा घर बन रहा था, वह घर और शूटिंग दोनों को हैन्डल कर रहा था। मैं उसे परेशान नहीं करना चाहती थी इसलिए मैंने प्रिंस को डिलीवरी के बारे में जानकारी नहीं दी। हम बहुत खुश है और हमारा परिवार हमारे साथ है।

प्रिंस नरूला और युविक चौधरी की मुलाकात बिग बॉस सीजन 9 के सेत पर हुई थी। लंबे समय तक डेटिंग करने के बाद दोनों ने साल 2018 में शादी कर ली थी। कपल को 2024 में बेटी हुई है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article