टीवी मसाला

येशा रूघानी ने शो 'रब से है दुआ' के डायरेक्टर संग कर ली सगाई, तस्वीर शेयर कर दिया फैंस को सप्राइज़

Yesha Rughani Engagement: टीवी दुनिया की जानी-मानी हसीना येशा रूघानी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बीते दिन एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी सगाई की घोषणा कर डाली। सप्राइज़ बात तो ये रही की येशा रूघानी ने अपने ही शो के डायरेक्टर संग सगाई कर ली।

Yesha Rughani Engaged

Image Source: Instagram

Yesha Rughani Engagement: टीवी इंडस्ट्री की फेमस हसीना येशा रूघानी अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। येशा रूघानी बीते कई सालों से टीवी दुनिया में एक्टिव रहते हुए जनता के लिए बेहतरीन सीरियल दिए। फैंस येशा रूघानी की एक्टिंग को काफी पसंद भी करते हैं। अभी हाल ही में येशा रूघानी ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर डाली। जी हाँ, येशा रूघानी ने फैंस से चोरी छुपे सगाई की और बीते दिन सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा कर डाली। आखिर येशा के हमसफ़र कौन है जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

    येशा रूघानी (Yesha Rughani) ने सीरियल 'रब से है दुआ' के डायरेक्टर नरिंदर सिंह (Narinder Singh) से सगाई की है। दोनों ने फैंस को सप्राइज़ दिया सगाई की तस्वीर शेयर कर, जिसमें येशा रूघानी और नरिंदर काफी सुंदर लग रहे हैं। तस्वीरों से साफ जाहीर होता है सगाई को बेहद ही सादगी से किया गया। येशा रूघानी और नरिंदर सिंह की तस्वीरें फैंस को काफी सुंदर लगी। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें आग की तरह वायरल हो रही हैं। दोनों के आउटफिट की बात करें तो येशा रूघानी ने लहंगा चोली तो नरिंदर ने व्हाइट कलर का कुर्ता पजामा पहना हुआ है। तस्वीर में पीछे एक मिट्टी का घड़ा भी रखा है जिसमें येशा रूघानी और नरिंदर सिंह के नाम और सगाई की डेट मेंशन है। पोस्ट को कैप्शन देते हुए कपल ने लिखा, '11:11 बजे, हमने हमेशा के लिए चुना।'

    पोस्ट पर कमेंट करते हुए धीरज कपूर, आयुषी खुर्राना, अभिषेक कपूर, निहारिका चोकसी जैसे टीवी के कई बड़े स्टार्स ने येशा और नरिंदर को बधाई दी। बात करें नरिंदर सिंह तो पेशे से डायरेक्टर हैं और उन्होंने रब से है दुआ के अलावा तुम से तुम तक, जमाई नंबर 1 और सुमन इंदौरी जैसे शो को डायरेक्ट किया। वहीं येशा और नरिंदर ने सीरियल 'रब से है दुआ' में साथ काम किया था। ऐसा लग रहा है की दोनों की लव स्टोरी शायद इसी शो से शुरू हुई?

    खुशबू  डोगरा
    खुशबू डोगरा author

    खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते ह... और देखें

    End of Article