TV Stars Debut on Netflix: ओटीटी प्लेटफॉर्म के चाहने वालों के लिए कल का दिन काफी बड़ा था क्योंकि 'नेटफलिक्स' ने साल 2026 के अपकमिंग सीरीज और शोज का ऐलान कर डाला। ऐसे में फैंस का साल 2026 के पूरे वीकेंड का बंदोबस्त हो चुका है। कल 'नेटफलिक्स' ने घोषणा करने के लिए बड़ा ईवेंट कराया था जिसमें कुछ ऐसे चेहरे देखने को मिले जिनकी उम्मीद फैंस को बिल्कुल भी नहीं थी। साल 2026 में छोटे परदे के कलाकार 'नेटफलिक्स' पर डेब्यू करने जा रहे हैं। जानिए उन कलाकारों और अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के नाम टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।
तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा
नेटफलिक्स की अपकमिंग सीरीज 'देसी बलिंग' (Desi Bling) से करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश एक साथ अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। ये दुबई में सेट एक रियलिटी सीरीज़ है, जो अमीरात में रहने वाले बहुत अमीर भारतीय एलीट लोगों की कहानी दिखाती है। ट्रेलर में तेजस्वी और करण कुंद्रा के प्यार से लेकर लड़ाई-झगड़े देखने को मिले।
अर्जुन बिजलानी और हेली शाह
टीवी दुनिया के मशहूर कलाकार अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) और एक्ट्रेस हेली (Helly Shah) शाह भी अपना ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने को तैयार हैं। ये दोनों ही स्टार नेटफलिक्स की सीरीज 'चुंबक' (Chumbak) में नजर आने वाले हैं। दोनों की केमिस्ट्री देखने के लिए जनता काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रही है। ये सीरीज इसी साल जल्द नेटफलिक्स पर रिलीज होगी।
मोहित मलिक और शहीर शेख
टीवी दुनिया के दो फेमस हैंडसम हंक मोहित मलिक (Mohit Malik) और शहीर शेख (Shaheer Sheikh) भी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफलिक्स की का प्रोजेक्ट 'ये दिल सुन रहा है' (Yeh Dil Sun Raha Hai) में नजर आएंगे। दोनों की एक्टिंग कितनी धमाकेदार है ये फैंस को मालूम है। दोनों को एक साथ स्क्रीन पर देखना काफी दिलचस्प होने वाला है।
जेनिफर विंगेट
काफी सालों से जेनिफर विंगेट टीवी को को ओटीटी दुनिया में एक्टिव हैं। अब जल्द ही एक्ट्रेस के फैंस उन्हे सीरीज 'तलाश' में देख पाएंगे। ये एक सस्पेंस थ्रीलर सीरीज है जिसका ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। जेनिफर को कई समय बाद स्क्रीन पर देखना दर्शकों के लिए सप्राइज़ पैकेज होगा।
