टीवी मसाला

YRKKH: आर्यन बन तूफानी एंट्री के लिए तैयार है 'धुरंधर' का ये हैंडसम हंक, TRP के लिए मेकर्स ने खेला दांव

Dhurandhar Actor To Enter In Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों पर सालों से कब्जा किया हुआ है। वहीं अब 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नई एंट्री होने वाली है। शो की गिरती देख मेकर्स ने दांव खेलने का फैसला किया है।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार, इंस्टाग्राम

Dhurandhar Actor To Enter In Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों पर सालों से कब्जा किया हुआ है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की टीआरपी इन दिनों काफी लुढ़की हुई है। ऐसे में मेकर्स इसे दोबारा टॉप 5 में लाने के लिए पूरी-पूरी कोशिश कर रहे हैं। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिरा और अरमान की तो जिंदगी में तूफान मचा ही हुआ है। वहीं अब राजन शाही के इस शो में नई एंट्री होने वाली है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की गिरती टीआरपी को पटरी पर लाने के लिए मेकर्स हर संभव प्रयास कर रहे हैं। वहीं अब मेकर्स ने सीरियल में नई एंट्री कराने का फैसला किया है, जिससे इसकी कहानी को दिलचस्प मोड़ मिल सके।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में बीते कुछ दिनों पहले भी दिखाया गया था कि चाचीसा को आर्यन का फोन आता है कि वो अमेरिका से वापस आ रहा है। ऐसे में शो में आर्यन की वापसी होने वाली है। खास बात तो यह है कि 'धुरंधर' के एक एक्टर बतौर आर्यन शो में कदम रखने वाले हैं। वह एक्टर कोई और नहीं बल्कि हितुल पुजारा (Hitul Pujara) हैं, जिन्होंने धुरंधर में रहमान डकैत के बेटे का किरदार अदा किया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हितुल पुजारा सीरियल में आर्यन की भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि इस मामले पर अभी तक हितुल पुजारा की ओर से आधिकारिक टिप्पणी नहीं हुई है।

बता दें कि हितुल पुजारा (Hitul Pujara) ने कई टीवी सीरियल्स में हाथ आजमाया है, इस लिस्ट में 'जगद्धात्री', 'पुष्पा इम्पॉसिबल' और 'क्राइम आजकल' शामिल हैं। वहीं 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले ट्विस्ट की बात करें तो सीरियल में दिखाया जाएगा कि अभिरा दादीसा का ख्याल रखने के लिए पोद्दार हाउस में डेरा डालेगी। अभिरा की वापसी से पूरे परिवार में कोहराम मचेगा। लेकिन शो में दिखाया जाएगा कि अभिरा पर अरमान फिर से लापरवाही का आरोप लगाएगा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article