टीवी मसाला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: 8 साल का लीप आते ही शो को अलविदा कह गया ये स्टार, नाम जान लगेगा झटका

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai This Actor Makes Exit From Show: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में 8 साल का लीप आया है, लेकिन इस लीप के बाद एक स्टार ने सीरियल को अलविदा कह दिया।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai This Actor Makes Exit From Show: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने छोटे पर्दे पर बीते कई सालों से कब्जा किया हुआ है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन ऐसे-ऐसे ट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने शो को दर्शकों से बखूबी बांधा हुआ है। लेकिन बीते कुछ वक्त से 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की टीआरपी गिरती ही जा रही है, जिसकी वजह से मेकर्स शो में 8 साल का लीप लेकर आए। इस लीप के बाद अरमान और अभिरा की कहानी तो बदली ही, साथ ही कई नए सितारों ने भी शो में एंट्री की। लेकिन 8 साल के लीप के कारण 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के एक पॉपुलर एक्टर व किरदार ने सीरियल को अलविदा कह दिया है।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) से बाहर हुआ ये किरदार कोई और नहीं बल्कि अभिर है। बताया जा रहा है कि शो में लीप आने के बाद अभिर का किरदार खत्म हो गया है, जिसकी वजह से एक्टर मोहित परमार ने भी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को अलविदा कह दिया है। हालांकि इस मामले पर अभी तक मोहित परमार की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। मोहित परमार को बतौर अभिर दर्शकों ने खूब पसंद किया था। सीरियल में उनकी और शैरेन वर्मा की जोड़ी पर भी दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया था। बता दें कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अलावा मोहित परमार ने सीरियल 'पंड्या स्टोर' से खूब लाइमलाइट बटोरी थी।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आएगा ये महाट्विस्ट

समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में लीप के बाद अभिरा-अरमान की कहानी ही बदल गई है। जहां अभिरा ने मुक्ति यानी वाणी के साथ अपनी नई दुनिया बसा ली है तो वहीं अरमान अपनी बेटी और परिवार के साथ उदयपुर में ही रहता है। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि सीरियल में जल्द ही अरमान और महर की सगाई होने वाली है। शो में आए इस मोड़ ने दर्शकों को निराश करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अरमान और अभिरा फिर कैसे एक होंगे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article