टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 2 February: वाणी के साथ फिर गरीबी में जिंदगी काटेगी अभिरा, महर संग घर बसाएगा अरमान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Maha Twist 2 February, 2026: टीवी के पॉपुर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं, जिससे इसकी टीआरपी भी सातवें आसमान पर पहुंच सकती है। शो में दिखाया जाएगा कि अभिरा मुक्ति के साथ अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करती है। दूसरी ओर अरमान और महर की दोस्ती और गहरी हो जाती है।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Maha Twist 2 February, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' बीते कई सालों से छोटे पर्दे पर छाया हुआ है। हालांकि बीते कुछ वक्त से सीरियल की टीआरपी गिरती ही जा रही है। ऐसे में मेकर्स शो में आठ साल का लीप लेकर आए हैं, जिसके बाद 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की कहानी ही पूरी तरह से बदल चुकी है। शो में आज दिखाया जाएगा कि अभिरा मुक्ति यानी वाणी के साथ अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करेगी। वो रिंकू की पढ़ाी के लिए भी आवाज उठाएगी। दूसरी ओर अरमान और महर की दोस्ती गहरी होती चली जाएगी।

मुक्ति के साथ अपनी नई दुनिया बसाएगी अभिरा

अभिरा पोद्दार हाउस से निकाले जाने के बाद मुक्ति यानी वाणी के साथ अपनी नई दुनिया बसाएगी। वो मुक्ति को उसके सपने पूरे करने के लिए प्रेरित करेगी। अभिरा की बातें सुनकर मुक्ति उसे गले लगाएगी और उसे दुनिया की सबसे प्यारी मां कहेगी। लेकिन मुक्ति की बातें सुनकर अभिरा को अरमान और मायरा के कड़वे शब्द याद आ जाएंगे, जिससे उसकी आंखें भर आएंगी।

रिंकू की पढ़ाई के लिए आवाज उठाएगी अभिरा

रिंकू अपनी शादी की रस्म से भाग जाएगी और ग्रेजुएशन का फॉर्म भरने की कोशिश करेगी। अभिरा और मुक्ति उसे ढूंढेंगे और देखेंगे कि रिंकू अपना फॉर्म नहीं भर पा रही है। अभिरा के पूछने पर रिंकू बताएगी कि उसके मां-बाप ग्रेजुएशन पूरी होने से पहले ही उसकी शादी कर रहे हैं। ऐसे में अभिरा उसे वापस घर लेकर आएगी, जहां रिंकू अपने ससुराल वालों के सामने पढ़ाई की बात कहेगी। लेकिन उसकी सास उसे ताने देने लगेगी। हालांकि अभिरा रिंकू की सास के सामने पढ़ाई की अहमियत बताएगी, साथ ही उसे समझाने की कोशिश करेगी। ऐसे में रिंकू का पति उसका साथ देगा और उसकी पढ़ाई के लिए राजा हो जाएगा।

अभिरा का फिर टूटेगा दिल

अभिरा को अपनी बेटी मुक्ति के लिए एजुकेशनल लोन पास होने का इंतजार होगा। उसे फोन कॉल तो आएगी, लेकिन उससे बताया जाएगा कि ये एजुकेशनल लोन अभिरा को नहीं मिलेगा, क्योंकि वो अपने गैराज से उसे नहीं चुका पाएगी। अभिरा मिन्नतें करेगी, लेकिन उसकी एक नहीं सुनी जाएगी।

मायरा संग शादी करेगा अरमान

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। शो में दिखाया जाएगा कि अरमान और मायरा की दोस्ती और गहरी होती चली जाएगी। इतना ही नहीं, दोनों सगाई के बंधन में भी बंधेंगे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article