टीवी मसाला

अभिमन्यु-आरोही करेंगे कंप्रोमाइज मैरिज, Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में टूट जाएगा अक्षरा का दिल

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Feb 13, 2023, 05:46 PM IST

yeh rishta kya kehlata hai Latest Episode spoiler alert Update: ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी सीरियल में आगे यह भी देखने को मिलेगा कि अक्षरा, आरोही के लिए काफी परेशान हो रही होती है और तब वह यह फैसला नहीं ले पाती कि उसे उदयपुर जाना चाहिए या नहीं।

Image

YRKKH Spoiler

YRKKH Latest Episode spoiler alert: ये रिश्ता क्या कहलाता है के आगामी एपिसोड में दिलचस्प मोड़ दिखाई देंगे। ऐसा लगता है कि अभिमन्यु और आरोही ने रूही की खातिर एक साथ रहने का फैसला किया है। आरोही भी नील से प्यार करती है और दूसरी तरफ अभिमन्यु, अक्षरा से प्यार करता है। अब किसी बर्थडे पार्टी में रूही बच्चों से परेशान हो जाती है, जहां वह झूठ बोलती है कि अभिमन्यु उसका पिता है। पिता न होने पर सभी बच्चे उसे चिढ़ाते हैं जब रूही कहती है कि अभिमन्यु उसका पोपी है और पापा भी। इधर अभिमन्यु और आरोही रूही के लिए परेशान हो जाते हैं।

इस बार अभिमन्यु और आरोही परेशान हो जाते हैं और मंजरी उन्हें शादी करने के लिए मजबूर करती है। क्या अभिमन्यु और आरोही कंप्रोमाइज मैरिज के लिए तैयार होंगे? ये रिश्ता क्या कहलाता है में यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि शो में आगे क्या होता है। प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा के इस सीरियल में आगे भी कई सारे मोड़ आने वाले हैं, जिसे देख दर्शक बेहद सरप्राइज होने वाले हैं।

सीरियल में आगे यह भी देखने को मिलेगा कि अक्षरा, आरोही के लिए काफी परेशान हो रही होती है और तब वह यह फैसला नहीं ले पाती कि उसे उदयपुर जाना चाहिए या नहीं। ऐसे मौके पर अभिनव उसे एक गैम के जरिए फैसला लेने के लिए कहता है और तब नतीजा यह आता है कि वह उदयपुर जा रही है। इसके बाद अक्षरा अपनी पेकिंग करती है और उदयपुर जाने के लिए फ्लाइट की टिकट बुक करती है। हालांकि अब आगे कहानी में क्या एकबार फिर से हमें आरोही, अक्षरा और अभिमन्यु की जिंदगियां आमने-सामने देखने को मिलेगी। ये देखना वाकई मजेदार होगा।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article