टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 6 September: दादीसा के जिद्द के आगे नहीं झुकेगी अभिरा, मनीष को लगेगा 440 वोल्ट का झटका

YRKKH Upcoming Twist 6 September: टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों अभिरा अकेले ही मुश्किलों का सामना कर रही हैं। दादीसा से लेकर रूही तक सभी लोग उसके पीछे पड़ गए हैं। वहीं मनीष गोयनका भी अभिरा से सवाल जवाब कर रहा है। अब अपकमिंग एपिसोड में अभिरा एक-एक चीज को सही कर देगी और मनीष को भी सच पता चल जाएगा।

Image

Untitled design (46)

YRKKH Spoiler: टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जल्द ही अभिरा और अरमान सात फेरे लेने वाले हैं। बड़ी मुश्किलों का सामना करने के बाद अरमान और अभिरा का ये सपना सच होने वाला है। हालांकि शादी से पहले ही इन दोनों को काफी चीजें झेलनी पड़ रही है। जहां दादीसा, हर रोज कुछ नया तमाशा खड़ा कर दे रही हैं तो वहीं इस शादी से नाराज रूही अलग-अलग चाल चल रही है। इस बीच अभिरा के सामने एक बड़ी दिक्कत सीने तान खड़ी है। दरअसल, दादीसा ये चाहती है कि अभिरा शादी के काम कोई ना करें, हालांकि उसे ये बात मंजूर नहीं है। ऐसे में दादीसा, अभिरा को शादी के फंक्शन के लिए पैसे नहीं दे रही है। अब अभिरा खुद ही सारा खर्चा उठाने के लिए तैयार हो गई है। हालांकि इसमें भी एक ट्विस्ट सामने आ गया है।

दादीसा के आगे नहीं झुकेगी अभिरा

दादीसा अभिरा को बार-बार कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के लिए कहती है। हालांकि अभिरा इसे करने से साफ मना कर देती है। ऐसे में पैसे के लिए अभिरा कोर्ट जाती है हालांकि वहां भी कुछ फायदा नहीं होता है। फिर अभिरा को एक आदमी मिलता है जो उसे 10 लाख रुपये देने के लिए तैयार हो जाता है। अभिरा उस शख्स से भी पैसे नहीं लेती हैं। इतना ही नहीं घरवाले भी अभिरा की मदद करने की कोशिश करते हैं, लेकिन वो मना कर देती हैं। अखिर में दादीसा के सामने अभिरा झुक जाती है। हालांकि फिर कुछ ऐसा होता है कि अभिरा के चेहरे पर खुशी आ जाती है। इस ट्विस्ट को जानने के लिए आज का एपिसोड जरूर देखें।

मनीष को लगेगा झटका

बताते चलें कि अपकमिंग एपिसोड में मनीष गोयनका और अभिरा के बीच बातें होंगी। इस बीच मनीष, अभिरा से उसके बारे में सबकुछ पूछेगा। इस दौरान मनीष को पता चलेगा कि अभिरा, अक्षरा की ही बेटी है। इस सच को जान मनीष को 440 वोल्ट का जोर का झटका लगेगा। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि बाकी घरवाले और अरमान इस सच को जानने के बाद कैसे रिएक्ट करते है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article