टीवी मसाला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: बेटी के लिए ब्याज के बोझ तले दबेगी अभिरा, खुद से मायरा को दूर भेजेगा अरमान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 9 February, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। सीरियल में दिखाया दाएगा कि मुक्ति के लिए अभिरा कर्ज लेने के लिए तैयार हो जाएगी। वहीं दूसरी ओर अरमान मायरा को खुद से दूर भेजेगा।

yeh rishta

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 9 February, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सीरियल में आए दिन ऐसे-ऐसे मोड़ आ रहे हैं, जिसने दर्शकों को इससे बखूबी बांधा हुआ है। बीते दिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दिखाया गया कि मायरा के स्कूल से निकाले जाने के बाद अरमान को माधव के गुस्से का सामना करना पड़ता है। वो अरमान की परवरिश पर भी सवाल उठाते हैं। दूसरी तरफ अरमान अपनी जी जान लगाकर मायरा के लिए नए स्कूल की तलाश में जुटा होता है। लेकिन सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।

ब्याज के बोझ तले दबेगी अभिरा

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि अभिरा, मुक्ति के स्कूल की फीस और हॉस्टल की फीस का हिसाब लगाएगी, जो कि 7 से 8 लाख रुपये बनेंगे। ऐसे में अभिरा कर्ज लेने का फैसला करेगी। लेकिन साहूकार से अभिरा को ज्यादा ब्याज वाला लोन मिलेगा। मुक्ति का सपना पूरा करने के लिए अभिरा ब्याज का बोझ उठाने के लिए भी तैयार हो जाएगी। हालांकि अभिरा इसके लिए अपना पेट काटने का फैसला करेगी। वो कहेगी कि मैं दिन में एक ही बार खाना खाऊंगी और बिजली का कम से कम इस्तेमाल करूंगी।

मायरा को हॉस्टल भेजेगा अरमान

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि अरमान मायरा को हॉस्टल भेजने का फैसला कर लेगा। वो ये बात अपने घरवालों से भी बताएगा। वहीं जैसे ही मायरा को हॉस्टल जाने की बात पता चलेगी, वो घबरा जाएगी। इन सबके बीच ही मायरा अरमान से अपनी दोस्त के घर एक रात रुकने के लिए कहेगी। अरमान उसे जाने तो देगा, लेकिन बाद में उसे मायरा की कमी खलेगी। वो मायरा के मैसेज का इंतजार करेगा और यहां तक कि उसकी दोस्त के घर भी पहुंच जाएगा।

अपनी ही मां से झूठ बोलेगी मुक्ति

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। सीरियल में दिखाया जाएगा कि मुक्ति को पता चल जाएगा कि अभिरा को उसके स्कूल के लिए कितनी परेशानी उठानी पड़ रही है। ऐसे में मुक्ति स्कूल न जाने का फैसला करेगी। वो अभिरा को बताएगी कि कैसे उस स्कूल के हॉस्टल का खाना खाकर बच्चों को फूड प्वॉइजनिंग हो गई। लेकिन अभिरा उसका झूठ तुरंत पकड़ लेगी।

आशना मलिक
आशना मलिक author

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड... और देखें

End of Article