Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 8 May, 2025: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर सालों से कब्जा किया हुआ है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं जो लोगों को हैरान करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। बीते दिन भी समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया गया कि रूही दक्ष को लेकर घर से भागने की प्लानिंग करती है और अपने बीनानू के घर चली जाती है। वहीं अरमान उसके पीछे-पीछे पहुंचता है और रूही पर भड़कना शुरू कर देता है। लेकिन रूही उसकी एक भी बात सुनने से इंकार कर देती है। हालांकि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होते हैं।
अरमान को समझाएगी अभिरा
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि रूही पर अरमान का गुस्सा सातवें आसमान पर होगा। ऐसे में अभिरा उसे समझाने की कोशिश करेगी। वो कहेगी कि रूही इस वक्त प्रेग्नेंट है, ये जितना खूबसूरत सफर होता है उतना ही मुश्किल भी होता है। इस वक्त में अपने इमोशंस पर नियंत्रण नहीं होता है। रूही पहले ही बहुत कुछ झेल चुकी है। उसने रोहित को खोया है और दक्ष को भी अकेले संभाल रही है। अब तुम उसके सिर पर सवार रहोगे तो वो परेशान तो होगी ना।
अरमान और अभिरा को पता चलेगा आरोही की मौत सच
शो में दिखाया जाएगा कि अक्षरा का मसूरी से आया हुआ सामान अभिरा को मिलेगा, जिसे देखकर वो भावुक हो जाएगी। सामान में ही अभिरा को अक्षरा की पर्सनल डायरी मिलेगी, जिसमें आरोही की मौत का राज छुपा होगा। अभिरा और अरमान को पता चलेगा कि आरोही की मौत अक्षरा की वजह से नहीं बल्कि रूही की वजह से हुई थी। इस राज के खुलते ही अरमान और अभिरा के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।
रूही से सच छुपाएंगे अरमान और अभिरा
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आने वाले महाट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होते। शो में दिखाया जाएगा कि अभिरा और अरमान फैसला लेंगे कि वो इस राज को रूही के सामने कभी नहीं आने देंगे। अभिरा अरमान को डायरी अपने साथ ले जाने के लिए कहेगी। लेकिन तभी वहां रूही आ जाएगी और वो अक्षरा की पुरानी तस्वीर देखेगी। हालांकि उस तस्वीर को देखकर रूही भावुक हो जाएगी। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि रूही के सामने राज खुलता है तो वो कैसा रिएक्शन देती है।
