टीवी मसाला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: देर रात अचानक रुकी राजन शाही के शो की शूटिंग, सेट पर मची अफरा-तफरी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Shooting Stopped Suddenly: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों टीआरपी की दुनिया में खूब सुर्खियां बटोर रहा है। लेकिन बीती रात शो की शूटिंग अचानक रुक गई। वहीं सेट पर भी मौजूद लोग भागते नजर आए। इससे जुड़ा वीडियो रोहित पुरोहित ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Image

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अचानक रुकी शूटिंग

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Shooting Stopped Suddenly: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। राजन शाही का 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' बीते कई सालों से टीवी की दुनिया पर राज कर रहा है। शो में इस वक्त चौथी पीढ़ी चल रही है जो लोगों का खूब मनोरंजन कर रही है। वहीं 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को टीआरपी में नंबर 1 पर लाने के लिए मेकर्स भी कोशिशें करना नहीं छोड़ते हैं। लेकिन बीती रात 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की शूटिंग अचानक रोक दी गई। इतना ही नहीं, सेट पर मौजूद टीम भी इधर-उधर भागती नजर आई। इससे जुड़ा वीडियो खुद 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अरमान यानी रोहित पुरोहित ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के सेट से जुड़ा वीडियो रोहित पुरोहित ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा नजर आया, "शूटिंग रोक दी गई है। मुंबई का तूफान।" रोहित पुरोहित का कैप्शन देख कहा जा सकता है कि अचानक आए आंधी-तूफान की वजह से राजन शाही के शो की शूटिंग बीच में ही रोक दी गई। वहीं सेट पर काम कर रहे क्रू मेंबर्स भी भागते नजर आए। बता दें कि 6 मई की रात महाराष्ट्र के कई शहर तूफान की चपेट में आए थे, जिसमें मुंबई, नवी मुंबई, पालघर और ठाणे शामिल हैं।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अचानक रुकी शूटिंग

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अचानक रुकी शूटिंग

वहीं 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आने वाले ट्विस्ट और टर्न्स की बात करें तो शो में जल्द ही दिखाया जाएगा कि रूही एक बेटी को जन्म देगी। लेकिन अपने बच्चे को लेकर अरमान इतना ज्यादा सतर्क हो जाएगा कि वो अभिरा को भी नजरअंदाज करना शुरू कर देगा।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article