टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 7 October: अभिरा को अपनी माँ का कातिल घोषित करेगी रुही, पोद्दार हाउस में होगा तांडव

YRKKH Spoiler 7 October: स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में कल देखने को मिला था कि संजय को पता चल जाता है की अभिरा अक्षरा की बेटी है। ऐसे में वह अभिरा और अरमान से बदला लेने के लिए यह राज पोद्दार खानदान के आगे उगल देगा।

Image

YRKKH 7 October SPOILER

YRKKH Spoiler 7 October: समृद्धि शुक्ला और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीप आने से पहले कहानी चटपटी हो गई है। जल्द ही अब अभिरा और रुही एक दूजे की दोस्त नहीं बल्कि खून की प्यासी हो जाएगी। कल सीरियल में देखने को मिला था कि संजय के साथ मनीष के कुछ जरूरी कागजात हाथ लग जाते हैं। जिसमें मनीष ने अभिरा और रुही के बीच हिस्सा आधा-आधा बांट दिया होता है। यह देख संजय के समाने राज खुल जाता है की अभिरा अक्षरा की बेटी है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए आज सीरियल में क्या होने वाला है।

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि मनीष भेष बदलकर अरमान और रोहित संग हंसी-मजाक करता है। अभिरा पोद्दार हाउस में जाने से पहले मनीष को गले लग खूब रोती है। वहीं दूसरी तरफ संजय मनीष को बात देता है की उसे अभिरा का सच पता है और वो रुही को सब बता देगा की अभिरा ही क्षरा की बेटी। जो रुही की माता श्री की कातिल है। ऐसे में संजय शर्त रखेगा की पोद्दार खानदान के आगे उन्हे पैरों में गिरकर माफी मंगनी पड़ेगी जिसे सुन मनीष शर्त के लिए राजी हो जाएगा।

कहानी में आगे देखने को मिलेगा कि संजय रुही के आगे सच बता देगा और सारा पोद्दार खानदान दंग रह जाएगा। ऐसे में रुही अभिरा को धक्का मारते हुए कहती है कि तुम उसकी बेटी हो जो मेरी माता श्री की हत्या की थी। हालांकि इस बीच अरमान अभिरा को अपना सपोर्ट दिखाते हुए बताता है कि उसे पूरा यकीन है की अक्षरा कातिल नहीं थी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article