टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 6 August: पोद्दार हाउस छिनने के बाद कृष को लगा एक और झटका, चार दिन बाद टूटी शादी

YRKKH Spoiler 6 August: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आज अपको काफी मजेदार चीजें देखने को मिलेंगी। आज के एपिसोड में दिखाया गया कि तान्या और अंशुमन कृष से सारे रिश्ते तोड़कर चले जाएंगे। दूसरी तरफ गीतांजली मायरा से मिलने की कोशिश करेगी।

Image

Image Source: Jiohotstar

YRKKH Spoiler 6 August: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में तमाशा थमने का नाम नहीं ले रहा। कल के कोर्ट रूम ड्रामे ने सभी का दिल जीत लिया है। 7 साल बाद अरमान ने कृष का भांडा फोड़कर उससे पोद्दार हाउस छीनकर कावेरी को दिया। सिर्फ यही नहीं कृष की असलियत खुद उसका बाप संजय सामने लाता है। इसी के साथ गीतांजली मायरा को इमोशनल ब्लैकमेल कर उससे अभिरा से दूर करने की पूरी कोशिश कर रही है। तो चलिए जानते हैं आज कहानी में क्या होगा।

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत कावेरी और विद्या से होती है जो खुशी के आँसू बाहर रही होंगी क्यूँकि उन्हे कृष से पोद्दार हाउस वापिस मिल गया है। कावेरी अभिरा और मायरा को घर की लक्ष्मी और खुशी मानती है। कोर्ट के बाहर अरमान को वकील की यूनिफॉर्म में देख गीतांजली उसे निहारती रहेगी। अरमान गीतांजली को माउंट आबू वापिस जाने को कहेगा कि लेकिन वो मायरा से मिलने के लिए उदयपुर में ही रहना चाहती है। दूसरी तरफ मायरा गीतांजली को मैसेज भेजने के लिए फोन का इस्तेमाल कर रही होगी लेकिन अंशुमन के देखने से पहले ही उसे छुपा देगी। घर लौटकर कावेरी विद्या अंशुमन को बताएगी कि कृष के चंगुल से छुड़ाकर पोद्दार हाउस उन्हे वापिस मिल गया है। सच बताने के बजाए अभिरा अंशुमन को तान्या से बात करने की सलाह देगी और वो गुस्से में वहाँ से चला जाएगा। पोद्दार हाउस में सभी कावेरी, विद्या और अभिरा के घर लौटने की तैयारी शुरू हो गई है। सभी घरवाले संजय को गवाही देने के लिए उसकी तारीफ करेंगे।

राजन शाही के सीरियल में आगे मायरा से मिलने अरमान आएगा दोनों बाप बेटी एक दूजे को कसकर गले लगाएंगे। मायरा, अभिरा और अरमान तीनों मिलकर समान पैक करेंगे जिसे विद्या बलाएं लेगी। वहीं पोद्दार हाउस में अंशुमन को सच पता चल जाता है लेकिन जैसे ही वो कृष को थप्पड़ मारने वाला होगा तान्या उसका हाथ पकड़ लेगी। तान्या को एहसास होगा कि सभी ने उसे कृष से शादी करने के लिए रोका लेकिन प्यार में अंधी होने की वजह से मैंने किसी कि एक ना सुनी थी। आखिरकार वही हुआ जो होना था अंशुमन कृष से अपने सारे रिश्ते-नातों के साथ साथ कंपनी संग होने वाली डील तोड़ देगा। तान्या भी कृष से शादी तोड़कर अंशुमन संग अपने घर वापिस चली जाएगी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article