YRKKH Spoiler 4 November: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिरा और रुही की प्रेग्नेंसी के स्टोरी ट्रैक ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया हुआ है। सीरियल में अब रुही अभिरा के होने वाले बच्चे से जलन खाने लगी है क्यूंकी पूरे परिवार का ध्यान अब उसकी छोटी बहन पर है। कल कहानी में देखने को मिला था कि अभिरा से नफरत करने वाले अभिरा के आगे माफी मांगते हैं। वहीं दूसरी तरफ कावेरी फिर एक बार पोद्दार खानदान का कंट्रोल अपने हाथ में कर लेती है।
राजन शाही के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के शुरुआत में देखने को मिलता है कि रुही बुरा सपना देखती है कि वो सीढ़ियों से गिर गई है। यह देख अभिरा उससे कहती है कि जैसे तुमने मुझे दर्द पहुंचाया था अब भगवान तेरे साथ ऐसा कर रहा है। मैं ही पोद्दार खानदान को वारिस दूँगी। सपना टूटते ही रुही तेज-तेज रोने लगती है और मन ही मन अपने बच्चे को लेकर परेशान होती है। वहीं दूसरी तरफ अरमान डॉक्टर से अभिरा की प्रेग्नेंसी को लेकर कई सवाल करता है। दादी सा अभिरा और अरमान का धूम धाम से वापिस पोद्दार निवास में स्वागत करती है।
आगे कहानी में देखने को मिलता है कि किचन में खड़ी रुही विद्या से अपने बर्ताव को लेकर माफी मांगती है लेकिन उसकी दौरान अभिरा वहां पहुंच जाती है। अभिरा विद्या से कहती है कि वो रुही के साथ-साथ उसके बच्चे के लिए भी स्वेटर बुन दे। सीरियल के प्रीकैप में देखने को मिलेगा कि रुही अभिरा के होने वाले बच्चे का स्वेटर खराब कर देती है और अपने बच्चे को पोद्दार खानदान का वारिस बनाने का ठान लेती है। यह सब अभिरा देख लेती है और गुस्से में रुही को थप्पड़ मारने ही वाली होती है।
