टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 24 March: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर करेंगे चारु-अभीर, बीच पार्टी में रुही होगी बेहोश

Yeh Rishta KKH Spoiler 24 March: राजन शाही का मसालेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों ट्विस्ट और टर्न्स की झमाझम बारिश हो रही है। आज एपिसोड में देखने को मिलेगा की रुही बीच मैच में बेहोश हो जाएगी। तो वहीं अभीर चारु से इश्क लड़ाकर कियारा को धोखा देगा।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 24 march

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 24 March: समृद्धि शुक्ला स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की शुरुआत रुही से होगी जिसके लिए अभिरा ने चॉकलेट केक भिजवाया होगा। अभिरा भी होने वाले बच्चे का नाम क्या रखें बोर्ड पर लिख अरमान को भेजेगी। अरमान-अभिरा को बस रुही की प्रेग्नेंसी न्यूज की चिंता सताई जा रही होगी। मूड को लाइट करने के लिए अरमान अपने और अभिरा के लिए अंगूठी लाएगा। दोनों सगाई के मूमेंट को रिकरिएट करेंगे। गोएनका हाउस में सुरेखा कियारा अभीर का दिल जीतने के लिए खाना बनाना सिख रही होगी। वहीं योगा क्लास के दौरान अभीर गिरने वाला होता है की तभी चारु उसे संभाल लेगी।

स्टार प्लस के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आगे देखने को मिलेगा की रुही के प्रेग्नेंसी टेस्ट नेगटिव होगा ऐसे में उसे चिंता सताने लग जाएगी। अगले दिन पोद्दार हाउस में सभी परिवार वाले मिलकर मनीषा का जन्मदिन मनाएंगे लेकिन तभी पता चलेगा की रुही को पिट्ठू गेम खेलना होगा। रुही पिट्ठू ना खेलने के कई बहाने बनाएगी लेकिन घरवाले उसको जबरदस्ती कर मना लेंगे। वहीं बर्थडे पार्टी में दौड़े-दौड़े अरमान अभिरा पहुंच जाते हैं ताकि रुही की मदत कर सके। खेल-खेल में अभिरा रुही को भागने और कूदने से बचाएगी तो संजय भी अरमान-रोहित के बीच में आने की कोशिश करेगा।

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में तमाशा यहीं खत्म नहीं होगा चलती कर में अभीर और चारु रोमांस कर रहे होंगे तभी वहां कियारा पहुंच जाएगी। दूसरी तरह बर्थडे पार्टी में धूप के कारण बीच मैच में रुही बेहोश हो जाएगी। ऐसे में पूरा परिवार टेंशन में आ जाएगा लेकिन अरमान और अभिरा को उनकी सबसे बड़ी खुशी मिलेगी। सीरियल में जल्द ही संजय अरमान और अभिरा का सरोगेसी वाले प्लान का भांडा फोड़ देगा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article