YRKKH Spoiler 24 June: समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत कावेरी से होगी जो विद्या को अरमान से मिलने के लिए रोकेगी। जैसे ही कावेरी अरमान को जाने के लिए कहेगी के तभी अभिरा उसे रोक देगी क्यूँकि विद्या को अपने बेटे से मिलने का पूरा हक है। अभिरा को स्टैंड लेते हुए देख अरमान को धीरे धीरे अपनी गलती का एहसास होगा कैसे उसने भी एक मां को पुकी से दूर रखा। अरमान झट से अपनी मां को गले लगा लेगा और दोनों के बीच 7 साल की दूरी मिट जाएगी। इस दौरान जैसे ही अरमान मनोज, मनीषा और काजल के पैर छूने वाला होता है वो तीनों वहाँ से चले जाएंगे। अरमान के चलते अभिरा खुद को कमरें में बंद कर लेगी।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के एपिसोड में आगे दिखाया जाएगा कि जैसे ही कृष और संजय को पता चलेगा कि अरमान वापिस आ गया दोनों के चेहरे का रंग उड़ जाएगा। अगली सुबह अरमान विद्या की देखभाल कर रहा होगा तभी कावेरी उसे लताड़ देगी क्यूँकि वो सालों तक गायब रहा। कावेरी अरमान को जमकर जली कटी सुनाएगी और अभिरा की तारीफ करेगी। ऑफिस में बैठकर अभिरा के कानों में अरमान और गीतांजली की शादी की बात गूँजेगी। इस दौरान अंशुमन लंदन से वीडियो कॉल पर अभिरा को शांत करने की कोशिश करेगा।
कहानी में विद्या अरमान को बताएगी कि कैसे 7 साल पहले उसके जाने के बाद कावेरी परेशान रहने लगी। बुरे वक्त का मौका उठाते हुए संजय और कृष ने कावेरी से पोद्दार फर्म छीन ली। धीरे धीरे दोनों बाप-बेटे ने पूरी प्रॉपर्टी और पोद्दार फर्म छलावे से अपने नाम करा ली। संजय ने पोद्दार बदल घर का नाम बंसल कर दिया था। ऐसे में विद्या, कावेरी और अभिरा घर छोड़कर चली जाती हैं। ये दुखभरी कहानी सुन अरमान खूब रोएगा।
